वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेटे ने माता-पिता को सरप्राइज में दिया नया घर, भावुक हुए मां-बाप; वीडियो वायरल

Parents Surprise Emotional Video एक वायरल वीडियो में अशिश जैन नाम के युवक ने अपने माता-पिता को नया घर सरप्राइज गिफ्ट कर दिया। बेटे का यह कदम देखकर उसकी मां भावुक होकर रो पड़ीं और पिता ने गले लगा लिया।

हितेश तिवारी

New House Gift : सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे ने अपने माता-पिता को नया घर सरप्राइज गिफ्ट कर दिया। यह वीडियो अशिश जैन नाम के युवक का है, जो अपने माता-पिता को लंबे समय से यह यकीन दिला रहा था कि वे एक किराए के मकान में शिफ्ट होने वाले हैं। लेकिन असली सच तब सामने आया जब वह अपने माता-पिता को उस घर में पहली बार लेकर गया।

वीडियो में दिखाई देता है कि अशिश अपनी मां के सिर पर एक छोटी-सी ताज जैसी हेयरबैंड रखता है और उन्हें घर की चाबी देते हुए कहता है—“ये घर आपका है।” यह सुनते ही उनकी मां कुछ पल के लिए हैरान रह जाती हैं और बोल नहीं पातीं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही मां को सच पता चलता है, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। पिता तुरंत अपने बेटे को गले लगा लेते हैं और परिवार खुशी से भर जाता है। अशिश भी अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता और खुशी में नाचने लगता है।

मां-पिता उसे पकड़कर अपने पास खड़ा कर लेते हैं और उस पल की खुशी पूरे घर में महसूस की जा सकती है। पोस्ट के कैप्शन में अशिश ने लिखा—“उनकी खुशी ही सब कुछ है।” यह सरल सा वाक्य लाखों लोगों का दिल जीत लेता है।

1.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

वीडियो को अब तक लगभग 1.5 करोड़ लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग इस खूबसूरत पल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “अनमोल पल” बताया, वहीं कुछ ने लिखा कि ऐसे वीडियो माता-पिता के महत्व की याद दिलाते हैं। एक यूजर ने लिखा—“आपके माता-पिता पर गर्व है, और आपकी खुशी देखकर अच्छा लगा।”

किसी और ने कमेंट किया—“पिता के चेहरे के भाव तो सोने जैसे हैं।” हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि माता-पिता की खुशी से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर लोग इस परिवार की मासूम और सच्ची खुशी देखकर भावुक हो रहे हैं और इस वीडियो को एक प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा