वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सोसाइटी में खेलते मासूम को कार ने कुचला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Child Accident Viral Video : रिहायशी सोसाइटी में खेलते मासूम बच्चे को कार ने कुचल दिया, दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। यह घटना माता-पिता और ड्राइवर की लापरवाही उजागर करता है।

हितेश तिवारी

Kid Crushed By Car : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने माता-पिता के साथ-साथ वाहन चालकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो एक रिहायशी सोसाइटी का बताया जा रहा है, जहां एक मासूम बच्चा टॉय स्कूटर पर बैठकर खेल रहा होता है।

इसी दौरान सामने से आ रही एक कार बच्चे को देख नहीं पाती और उसे कुचलते हुए आगे बढ़कर रुक जाती है। यह दृश्य इतना भयावह है कि वीडियो देखने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ ही सेकंड में खेल खुशी से बदलकर मातम में तब्दील हो जाता है।

कार ने बच्चे को कुचला, भयावह दृश्य

वीडियो में आगे दिखता है कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक घबराया हुआ बाहर निकलता है और मासूम बच्चे को गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाता है। आसपास मौजूद लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंच जाते हैं और बच्चे को अस्पताल ले जाने में मदद करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बच्चा सोसाइटी परिसर में अकेले खेल रहा था। टॉय स्कूटर पर बैठे बच्चे की ऊंचाई कम होने की वजह से वह कार चालक को दिखाई नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि वीडियो में बच्चे की हालत को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन दृश्य बेहद विचलित करने वाला है।

माता-पिता और ड्राइवर की लापरवाही

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “ये वीडियो हर माता-पिता को देखना चाहिए, ताकि बच्चों को अकेला छोड़ते समय और ज्यादा सतर्कता बरती जाए।” वहीं दूसरे यूजर ने रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोग बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं।

कई यूजर्स का मानना है कि सोसाइटी और रेजिडेंशियल एरिया में गाड़ी चलाते वक्त बेहद कम स्पीड रखनी चाहिए। यह घटना एक कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि थोड़ी सी लापरवाही, चाहे वह माता-पिता की हो या ड्राइवर की, किसी मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG