मोबाइल पर भोजपुरी सॉन्ग देख रहा है सांप 
वायरल

भोजपुरी गाने की धुन सुनकर मस्त हुआ सांप, वीडियो देख हैरान हो रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं लेकिन एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। भोजपुरी गाने की धुन पर सांप मस्त हुआ, तो लोगों ने वीडियो बना लिया।

अनिल सिंह

आपने कभी एक सांप को मोबाइल पर वीडियो देखते देखा है? अगर नहीं, तो यह वीडियो आपको हैरान भी करेगा और वीडियो देख आपकी हंसी भी छूट जाएगी। यह वीडियो बिहार के एक गांव का है। जहां घर में एक सांप निकला, तो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल पर भोजपुरी गाना चला दिया, सांप भोजपुरी गाने को टक-टकी लगाकर देखने लगा, तो लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं था, लोग हंसी से ठहाके लगाते हुए भी नजर आए, क्योंकि सांप का यह अंदाज लोगों को फनी लग रहा था। उन्हें सांप से इस हरकत की उम्मीद नहीं थी।

सांप के मोबाइल पर भोजपुरी सॉन्ग देखने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लंबा चौड़ा सांप मोबाइल पर भोजपुरी गाने को देख रहा है। वह जमीन पर धीरे-धीरे रेंग रहा था, इसी बीच कुछ शरारती युवकों ने उसके सामने मोबाइल रख दिया और मोबाइल में भोजपुरी गाना बज रहा था। सांप उसे बड़े ध्यान से देखने लगा। जैसे वह सब कुछ समझ रहा है, सांप का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

मोबाइल पर भोजपुरी सॉन्ग देख रहा है सांप

वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @Mukesh_Baba_302 नाम के हैंडल पर पब्लिश किया गया है। इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है सांप भोजपुरी गाने का दीवाना लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा, भैया इ सांप है या भोजपुरिया फैन, वहीं वीडियो देख एक अन्य यूजर ने लिखा कि भोजपुरी गाने की शोहरत सिर्फ इंसानों में ही नहीं है, जानवर भी इसे पसंद करते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर सांप का गाना देखने वाला यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा