Viral Video: बारात के लिए तैयार दूल्हा चढ़ने वाला था घोड़ी, लेकिन फिर जो हुआ उसे देखकर आ जाएगी हंसी

शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में दूल्हा और दुल्हन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दूल्हा दुल्हन को मजाक का पात्र बना देते हैं।
बारात के लिए तैयार दूल्हा चढ़ने वाला था घोड़ी, लेकिन फिर जो हुआ उसे देखकर आ जाएगी हंसी
बारात के लिए तैयार दूल्हा चढ़ने वाला था घोड़ी, लेकिन फिर जो हुआ उसे देखकर आ जाएगी हंसी
Published on: 
Updated on: 

Funny Wedding Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे में दूल्हा और दुल्हन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दूल्हा दुल्हन को मजाक का पात्र बना देते हैं। उनकी हरकतों की वजह से लोग उन्हें बार बार देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां दूल्हा अपनी बारात ले जाने के लिए घोड़ी पर चढ़ने के लिए तैयार है। लेकिन घोड़ी दूल्हे को बारात में ले जाने के मूड में नजर नहीं आती है। शादी से जुड़ा यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दूल्हा अप्रत्याशित तरीके से घोड़ी पर बैलेंस खो देता है। जिसे देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुक नहीं रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हे को बारात के लिए तैयार किया गया है और उसे नोटों से सजी माला भी पहनाई गई है। वह अपने घर से निकलकर बाहर खड़ी घोड़ी पर चढ़ने की कोशिश करता है। दूल्हा घोड़ी पर बैठ जाता है लेकिन शायद यह चीज घोड़ी को पसंद नहीं आती है और वह उसे बिजली की रफ्तार से पटक देती है। दूल्हे को घोड़ी अपने पैरों से कुचलना शुरू कर देती है। जिसे देखकर लोग उसे बचाने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन तब तक दूल्हे की दुर्गति हो चुकी होती है। यह वीडियो देखकर यूजर्स की हंसी रुख नहीं रही है। वहीं कुछ लोग दूल्हे की हालत पर तरस खा रहे हैं।

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ziyan_suhail_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस लोगों की अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि गधे को घोड़े पर बिठाओगे तो ऐसा ही होगा। वहीं अन्य यूजर ने कहा कि शादी का पूरा नशा उतर गया होगा। एक यूजर ने लिखा कि अब तो बता दे तेनु दूल्हा किसने बनाया भूतनी दे। वहीं एक ने कहा कि घोड़े को भी दूल्हा पसंद नहीं आया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com