वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)  
वायरल

शिमला के IGMC अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Doctor Patient Fight : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित IGMC अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में डॉक्टर मरीज को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Viral Hospital Video : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (IGMC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर और मरीज के बीच जबरदस्त मारपीट होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो अस्पताल के एक वार्ड का है, जहां डॉक्टर गुस्से में मरीज को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में मरीज भी डॉक्टर पर लात मारते हुए दिखाई देता है, जिसके बाद मामला और ज्यादा बिगड़ जाता है। यह घटना सामने आने के बाद लोग अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

डॉक्टर मरीज के बीच हुई मारपीट

खबरों के मुताबिक, यह मरीज कुपवी क्षेत्र का रहने वाला अर्जुन पंवार है, जो पेशे से शिक्षक बताया जा रहा है। वह एंडोस्कोपी जांच के लिए IGMC अस्पताल पहुंचे थे। जांच के बाद उन्हें कुछ देर आराम करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसी बात को लेकर दूसरे डॉक्टर से उनकी बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर मरीज के हाथ से एक रॉड छीनने की कोशिश करता है और इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। वीडियो करीब 16 सेकंड का है, जो अधूरा बताया जा रहा है।

अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स डॉक्टर के व्यवहार को गलत बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि बिना पूरा वीडियो देखे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

कई यूजर्स ने अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के अधूरे वीडियो से सच्चाई सामने नहीं आती और इससे दोनों पक्षों की छवि खराब होती है। फिलहाल यह वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ते तनाव और संवाद की कमी को उजागर करता नजर आ रहा है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?