इस्लामाबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। लगातार वह भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर भी उन्होंने कई बेतुकी बातें की। जिसके बाद तो अब उन्होंने हद ही पार कर दी है। उन्होंने कैमरे के सामने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर को चूमते नजर आए।
पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पाकिस्तान में लगातार झूठ फैला रहे हैं। ऐसे में अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वो पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को किस करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आपने दुश्मन को अच्छा सबक सिखाया। इस वायरल वीडियो को देखकर कोई भी पेट पकड़कर हंसने लगेगा।
पाकिस्तान में भारत से मिली बेइज्जती के बाद से ही कई बार जश्न ये बोलकर मनाया जा रहा है कि उन्होंने भारत को सबक सिखाया है, जबकि पूरी दुनिया गवाह है कि भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान का क्या हाल हो गया था। लेकिन, ये कुछ पाकिस्तानी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम तो शाहिद अफरीदी का है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में असीम मुनीर से मुलाकात की थी। दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने उनसे मिलते ही उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद शाहिद और शोएब ने मुनीर को किस भी किया।
इतना ही नहीं, शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद अफरीदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश एक साथ खड़ा है। उन्होंने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। शहबाज ने अफरीदी का शुक्रिया अदा किया।
गौरतलब है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इससे पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था क्योंकि इस हमले की साजिश वहीं से रची गई थी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में बने 9 आतंकी ठिकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसकी सेना ने हमले शुरू कर दिए, उन्होंने सीमा पर लगातार फायरिंग की और ड्रोन से भी हमला किया जिसे भारतीय सेना ने मार गिराया। दोनों देशों के बीच 10 मई को युद्ध विराम पर हस्ताक्षर हुए थे।