गौरी खान के रेस्टॉरेंट में नकली पनीर के आरोप पर आया जवाब 
वायरल

Fake Paneer: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्टोरेंट में नकली पनीर के आरोप पर आया जवाब

Fake Paneer: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्टोरेंट टोरी पर खाने में नकली पनीर परोसे जाने का आरोप लगाया गया है, लेकिन रेस्टोरेंट के प्रबंधन की तरफ से उनके यहां मिलावटी चीजों के इस्तेमाल के दावों को खारिज किया गया है।

अनिल सिंह

Fake Paneer: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मुंबई में रेस्टोरेंट है। टोरी नाम का रेस्टोरेंट सुर्खियों में बना हुआ है। रेस्टोरेंट पर ये आरोप लगाया जा रहा है कि यहां परोसे जाने वाले खाने में मिलावटी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह आरोप सोशल मीडिया के एक इनफ्लुएंसर ने लगाया है, उसका दावा है की उसने रेस्टोरेंट में मिलने वाले पनीर के व्यंजन में पनीर के गुणवत्ता की जांच की और परीक्षण में पाया की पनीर मिलावटी है। जबकि रेस्टोरेंट के प्रबंधन की तरफ से खाने में मिलावटी चीजों के इस्तेमाल के दावे को गलत बताया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बुधवार को सार्थक सचदेवा नाम के युट्यूबर ने मुंबई के कई मशहूर हस्तियों के रेस्टोरेंट का दौरा किया। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहां सबसे बेहतरीन खाना परोसा जाता है। साथ ही उनका यह दौरा यह जांचने के लिए भी था कि परोसे जाने वाले खाने में पनीर की गुणवत्ता कैसी है।

पनीर की गुणवत्ता की पहचान करने के लिए सार्थक अपने साथ आयोडीन टिंचर की बोतल लेकर पहुंचे थे, अपने दौरे में सार्थक ने विराट कोहली, शिल्पा शेट्टी, बॉबी देओल और गौरी खान के रेस्टोरेंट में विजिट किया। सभी रेस्टोरेंट में उन्होंने पनीर से बने आइटम को ऑर्डर किया और सभी जगह पनीर की गुणवत्ता की जांच की सभी जगह की जांच में पनीर की गुणवत्ता ठीक थी। लेकिन सार्थक का दावा है कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्टोरेंट टोरी में पनीर आयोडीन टेस्ट में फेल हो गया, क्योंकि जैसे ही पनीर पर आयोडीन पड़ा वह काला पड़ गया।

सार्थक के दावे के बाद गौरी खान के रेस्टोरेंट टोरी की तरफ से भी बयान सामने आया है और उन्होंने बताया है कि उनके यहां मिलावटी चीज नहीं परोसी जाती। आयोडीन का टेस्ट स्टार्च की प्रसेंस को दर्शाता है, यह पनीर की गुणवत्ता नहीं बताता, जिस डिश का ऑर्डर सार्थक ने किया था वह सोया बेस्ड है इसके लिए आयोडीन डालने पर पनीर का काला पड़ना लाजमी है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत