वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

20 लाख की स्कॉर्पियो में भरवाया 6 हजार का डीजल, पैसे दिए बिना फरार हुआ ड्राइवर; CCTV वीडियो वायरल

Scorpio Petrol Pump Video : गुरुग्राम में एक पेट्रोल पंप पर स्कॉर्पियो चालक ने करीब 6 हजार रुपये का डीजल भरवाया और भुगतान किए बिना फरार हो गया। इस घटना का CCTV फूटेज जमकर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Gurugram Petrol Pump : गुरुग्राम के पटौदी-बिलासपुर रोड स्थित यश फिलिंग स्टेशन का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक काले रंग की स्कॉर्पियो का चालक करीब 6 हजार रुपये का डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि वाहन की कीमत लाखों रुपये है, लेकिन चालक ने ईंधन का भुगतान नहीं किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी और नाराजगी दोनों जता रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

स्कॉर्पियो में 6 हजार का डीजल भरवाकर फरार हुआ ड्राइवर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचता है और कर्मचारी उसकी गाड़ी की टंकी फुल कर देता है। दावा किया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 6 हजार रुपये का डीजल भरा गया। इसके बाद जब कर्मचारी भुगतान लेने के लिए स्कैनर लाने जाता है, तभी चालक अचानक गाड़ी स्टार्ट करता है और तेज रफ्तार से वहां से निकल जाता है।

पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में यह भी दिखता है कि पंप कर्मचारी और कुछ अन्य लोग बाइक से उसका पीछा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन चालक वहां से भाग निकलता है।

लोगों ने घटना की अलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। कई यूजर्स का कहना है कि अब ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर पहले भुगतान लिया जाता है और उसके बाद ही ईंधन भरा जाता है, ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

कुछ लोगों ने लिखा कि हर जगह CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की हरकत करना समझ से परे है। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सिर्फ पैसे बचाने की कोशिश नहीं, बल्कि रोमांच के लिए किया गया काम हो सकता है। फिलहाल लोग वायरल वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा