वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल नहीं जाना चाहता बच्चा, पिता की सख्ती का वीडियो वायरल; लोगों को याद आया अपना बचपन

Childhood Memories स्कूल जाने से मना करता बच्चा और पिता की सख्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो ने लोगों को अपने बचपन की याद दिला दी है।

हितेश तिवारी

Viral Video School Child : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और अपने बचपन की यादों में भी खोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक छोटा बच्चा साफ तौर पर स्कूल जाने से मना करता दिख रहा है। वह रो रहा है, वैन में चढ़ने से बच रहा है और बार-बार बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।

वहीं उसके पिता उसे सख्ती के साथ स्कूल भेजने पर अड़े हुए हैं। यह वीडियो इतना आम और सच्चा लगता है कि इसे देखने के बाद ज्यादातर लोगों को अपना बचपन याद आ गया है, जब स्कूल के नाम से ही डर लग जाया करता था।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता बच्चे को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब बच्चा नहीं मानता तो वह सख्ती दिखाते हुए उसे स्कूल वैन में बैठा देते हैं।

इसके बाद खुद भी वैन में बैठकर बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकल जाते हैं। वीडियो भले ही देखने में मजेदार लगे, लेकिन यह उस दौर की सच्चाई भी दिखाता है जब बच्चों को रोते-धोते स्कूल भेजा जाता था और पढ़ाई को लेकर काफी सख्ती होती थी।

वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि यह तो बिल्कुल हमारे बचपन की कहानी है। एक यूजर ने कहा कि वह भी बचपन में स्कूल जाने से डरता था, लेकिन आज खुद टीचर है। वहीं कुछ लोगों ने इसे चाइल्डहुड ट्रॉमा बताया और कहा कि आज के समय में ऐसे व्यवहार पर सवाल उठते हैं।

हालांकि कई यूजर्स का मानना है कि पहले ऐसा आम था, बस अब हर चीज कैमरे में कैद होकर वायरल हो जाती है। यह वीडियो बचपन, पढ़ाई और बदलते समय की सोच पर एक बार फिर बहस छेड़ रहा है।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति