न्यूयॉर्क में जवाब देते विदेश मंत्री सोर्स- सोशल मीडिया
वायरल

एस जयशंकर के सामने एजेंडा चला रहा था पाकिस्तानी पत्रकार, मिला ऐसा जवाब कि रह गया दंग! वीडियो वायरल

UNGA Meeting: न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा पूछे सवाल पर कड़ा जवाब दिया है। और कहा एक आतंकवादी देश यह सवाल पूछ रहा है। सवाल-जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

नितिन कुमार राय

S Jaishankar In United Nation: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय में आतंकवाद के बारे में सवाल पूछने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार को कड़ा जवाब दिया। पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। हद है। एस जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यंती 'शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा' पर 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स' के बारे में प्रेस को संबोधित कर रहे थे, तभी पत्रकार खड़ा हुआ और पूछा कि आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देना कब बंद करेगी?

भारत के प्रतिनिधि ने किया हस्तक्षेप

इस दौरान UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने हस्तक्षेप करते हुए पत्रकार से कहा कि आपने अपना जवाब सुन लिया है। आपने अपना जवाब साफ-साफ सुन लिया है। यह घटनाक्रम एक पत्रकार द्वारा UN बिल्डिंग में प्रवेश करते समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से यह पूछे जाने के एक दिन बाद हुआ कि आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?"

पहले भी एस जयशंकर दे चुके हैं जवाब

इससे पहले हुई एक बातचीत में, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जयशंकर से पूछा कि दक्षिण एशिया कब तक नई दिल्ली, काबुल और पाकिस्तान जैसी जगहों से पनपने वाले आतंकवाद का सामना करता रहेगा और यह इलाका कब तक युद्ध की स्थिति में रहेगा। तब जयशंकर ने जवाब दिया कि जब आप पूछते हैं कि ‘हम ऐसा कब तक करेंगे?’, तो आप गलत मंत्री से सवाल कर रहे हैं। पाकिस्तान के मंत्री ही आपको बता पाएंगे कि पाकिस्तान कब तक आतंकवाद को बढ़ावा देने का इरादा रखता है।”

सीमा पार आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग

भारत ने बार-बार पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ़ “ठोस कार्रवाई” करने को कहा है। भारत का रुख खास तौर पर अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रित रहा है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पार आतंकवाद को जवाब दिया। भारत ने हमेशा यही बात कही है कि पाकिस्तानी या पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों ने पिछले कुछ सालों में भारत में कई आतंकी हमले किए हैं। यह बातचीत न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुई। जवाब देने के तुरंत बाद, मंत्री और अन्य प्रतिनिधि अपनी कुर्सियों से उठे और कमरे से बाहर चले गए, जबकि पत्रकार अपनी बात कहता रहा।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला