वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

1454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss

Russian Couple Proposal : न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की 1454 फीट ऊंची चोटी पर चढ़कर एक रूसी कपल ने प्रपोज किया, किस किया और शांति का संदेश लिखे बैनर को लहराया।

हितेश तिवारी

Empire State Building Viral Video : न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर एक रूसी कपल का हाई-वोल्टेज स्टंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में 32 वर्षीय इवान बीरकुस और 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ 1454 फीट (443 मीटर) ऊंची इमारत की सबसे ऊपरी चोटी पर नजर आते हैं। इसी दौरान इवान घुटनों के बल बैठकर एंजेला को अंगूठी पहनाकर प्रपोज करते हैं, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं।

इतना ही नहीं, कपल ने वहां एक बड़ा बैनर भी लहराया, जिस पर लिखा था, "When the power of love beats the love of power, the world knows peace." यानी "जब प्यार की ताकत, सत्ता के मोह पर हावी हो जाती है, तब दुनिया में शांति आती है।"दोनों करीब 10 मिनट तक बिल्डिंग की चोटी पर रहे, जिसके बाद नीचे उतर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

1454 फीट की ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज प्रपोजल

स्टंट खत्म होने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल पर सेंधमारी, बिना अनुमति प्रवेश, दूसरों की जान जोखिम में डालने, आपराधिक शरारत और अव्यवस्थित व्यवहार जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बॉडीकैम फुटेज भी जारी किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को दोनों को गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना से ऑब्जर्वेशन डेक पर मौजूद पर्यटकों या कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं हुआ, लेकिन कपल ने अपनी जान जरूर गंभीर जोखिम में डाल दी थी।

लोगों ने इसे प्यार का अनोखा इजहार बताया

जानकारी के अनुसार, इवान और एंजेला मूल रूप से रूस के मॉस्को के रहने वाले हैं और फिलहाल न्यू जर्सी के ईस्ट ऑरेंज में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह स्टंट 2024 की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री Skywalkers: A Love Story से प्रेरित था, जिसमें ऊंची इमारतों पर चढ़ने वाले साहसी कपल की कहानी दिखाई गई थी।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने इसे प्यार का अनोखा इजहार बताया, जबकि कई यूजर्स ने वायरल वीडियो में दिख रही इस घटना को बेहद खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की मांग की।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल