वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

एक हाथ में फोन, दूसरा हाथ स्टीयरिंग पर; यात्री ने टोका, तो रॉड लेकर मारने उतरा कैब ड्राइवर

Rapido Driver Video फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहे रैपिडो ड्राइवर को टोकना कस्टमर को भारी पड़ गया। बहस इतनी बढ़ी कि ड्राइवर रॉड लेकर उतर आया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Rapido Controversy : सड़क पर वाहन चलाते समय पूरा ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, लेकिन लापरवाही कई बार बड़े हादसे की वजह बन सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यही लापरवाही विवाद का कारण बन गई। वीडियो में दिखता है कि एक रैपिडो कैब ड्राइवर सवारी के दौरान फोन पर बात करते हुए ड्राइव कर रहा था।

उसने एक हाथ में मोबाइल पकड़ रखा था और दूसरे हाथ से ड्राइव कर रहा था। इसी दौरान एक्सीडेंट होते-होते बचा, जिसके बाद कस्टमर ने उसे फोन पर बात न करने की सलाह दी।

ड्राइवर और कस्टमर की बीच हुई जमकर बहस

कस्टमर की यही बात ड्राइवर को नागवार गुजर गई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर अचानक गाड़ी रोकता है और हाथ में रॉड लेकर नीचे उतर आता है।

वह गुस्से में कस्टमर की तरफ बढ़ता है, जबकि कस्टमर पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहता है। मौके पर मौजूद लोग ड्राइवर को शांत कराने और सड़क से हटने के लिए कहते नजर आते हैं। भीड़ के दबाव के चलते ड्राइवर वहां से कैब लेकर चला जाता है।

लोगों ने कंपनी से सख्त कार्रवाई की मांग की

यह वीडियो X (ट्विटर) पर @ShoaibDaniyal नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर का आरोप है कि घटना के बाद दो दिन बीत जाने के बावजूद रैपिडो की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और संबंधित ड्राइवर अब भी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग कंपनी से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसी लापरवाही यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है और इस पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z