वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पुनीत सुपरस्टार ने गंदे पानी में बिरयानी डुबोकर खाई, वीडियो देखकर भड़के लोग

Puneet Superstar Viral Video इंटरनेट सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर जमा गंदे पानी में बिरयानी डुबोकर खाते दिख रहे हैं।

हितेश तिवारी

Puneet Superstar Dirty Water Stunt : सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली चीज़ों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जिस वीडियो ने तूफान ला दिया है, वह किसी चैलेंज या मज़ाक से भी आगे निकल गया है। सोशल मीडिया के मशहूर चेहरे पुनीत सुपरस्टार इस बार ऐसी हरकत करते नजर आए, जिसे देखकर लोग हैरान भी रह गए और गुस्से से भर भी उठे।

वायरल वीडियो में पुनीत सड़क पर जमा हुए गंदे, मैले और कीचड़ भरे पानी के पास बैठे दिखाई देते हैं। उनके हाथ में बिरयानी से भरा एक कंटेनर है और कुछ ही सेकेंड बाद वह उसे सीधे उस गंदे पानी में डुबो देते हैं। यह दृश्य देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो देखते ही देखते पूरे इंटरनेट पर फैल गया।

बिरयानी को कीचड़ में डालकर खाया

वीडियो में साफ दिखता है कि पुनीत कैमरे की ओर देखते हुए अचानक बिरयानी को कीचड़ जैसे पानी में डालते हैं और फिर उसे निकालकर बड़े आराम से खाने लगते हैं। यह देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स भी हक्का-बक्का रह जाता है। सोशल मीडिया पर इस हरकत को देखकर लोग बुरी तरह विचलित हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब पुनीत सुपरस्टार ने ऐसी अजीब हरकत की हो।

इससे पहले भी वह नाली में घेवर और लड्डू डुबोकर खाते हुए वीडियो बना चुके हैं। उनकी हरकतें आमतौर पर लोगों को हंसाती थीं, लेकिन इस बार उनकी नई “एक्टिविटी” को देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट puneetsuperr_star से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं—कुछ मज़ाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ गंभीर चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई को एडवांस में रेस्ट इन पीस…”

वहीं दूसरे ने चेतावनी देते हुए लिखा, “मत कर लाला, किसी दिन भयंकर बीमारी हो जाएगी।” एक और यूजर मज़ाक में लिखता है, “इस बंदे को कोई कॉपी नहीं कर सकता भाई।” लोगों के इन रिएक्शंस से साफ है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है। हालांकि, जनता यह भी मान रही है कि ऐसी हरकतें करना न तो सुरक्षित है और न ही मनोरंजन का सही तरीका।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट