वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Viral Video: बालकनी में चिलचिलाती धूप में पालतू डॉग को बांधकर गया परिवार, वीडियो देख भड़के लोग

dog cruelty viral video : पुणे में एक परिवार द्वारा कुत्ते को धूप में बालकनी में बांधने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा। इसे पशु क्रूरता बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हितेश तिवारी

Animal Abuse Pune Dog Case : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को गुस्से में ला दिया है। Pune से सामने आए इस मामले में एक परिवार अपने पालतू कुत्ते को चिलचिलाती धूप में बालकनी में बांधकर घर से बाहर चला गया।

वीडियो में कुत्ता धूप में खड़ा नजर आता है और बार-बार दरवाजे पर पंजे मारकर अंदर जाने की कोशिश करता दिखता है। यह दृश्य देखकर साफ समझ आता है कि जानवर कितनी परेशानी में था।

पालतू कुत्ते को चिलचिलाती धूप में बालकनी में बांधा

यह वीडियो Save A Stray नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है, जिसे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो बनाते समय पड़ोसी कहते सुनाई देते हैं कि “कोई शेड तो दे दो, वो कपड़ा नहीं है।”

वीडियो के साथ कैप्शन में पूरी घटना का जिक्र भी किया गया है। तेज धूप और गर्मी के बीच कुत्ते की हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक और नाराज नजर आ रहे हैं।

लोगों ने इसे क्रूरता बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस घटना को पशु क्रूरता बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि अगर पालतू जानवर की सही देखभाल नहीं कर सकते, तो उसे पालना ही नहीं चाहिए।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में पालतू जानवरों को ठंडी जगह, पर्याप्त पानी और छाया देना बेहद जरूरी होता है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पालतू जानवर भी संवेदनशील जीव होते हैं और उनकी देखभाल में लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है।

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा