Cooker Blast Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट जाता है। यह वीडियो देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं और किचन में सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
वायरल वीडियो कथित तौर पर मध्य प्रदेश के शाजापुर का बताया जा रहा है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो में दिखा हादसा काफी डरावना नजर आता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रसोई में खाना बना रही होती है। चूल्हे के पास गैस सिलेंडर रखा हुआ है और दो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जा रहा है। महिला एक कुकर को उठाकर बाहर रख आती है और वापस आकर चूल्हे पर कढ़ाई रखने लगती है।
इसी दौरान चूल्हे पर रखा दूसरा प्रेशर कुकर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट जाता है। ब्लास्ट इतना तेज होता है कि महिला घबराकर तुरंत पीछे हट जाती है। कुछ ही सेकंड बाद एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचता है और गैस सिलेंडर का कनेक्शन बंद कर स्थिति को संभालने की कोशिश करता है।
ये खबर भी पढ़ें : गाड़ी में सफर के दौरान आती है उल्टी, तो यह देसी जुगाड़ आपके लिए; देखिए वायरल वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रेशर कुकर का इस्तेमाल हमेशा सावधानी से करना चाहिए।” दूसरे ने कहा, “कुकर में पानी खत्म होने पर ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।”
वहीं कई लोगों ने महिला के सुरक्षित होने की कामना की। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है, इसलिए खाना बनाते समय पूरी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।