पीएम मोदी की 70 किलो की चॉकलेट की मूर्ति (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

PM मोदी का 'चॉकलेटी' अवतार! ओडिशा के छात्रों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए बनाया अनोखा तोहफा

Odisha के छात्रों ने 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन से पहले उनकी एक शानदार, जीवंत चॉकलेट मूर्ति तैयार की है। मूर्ति पूरी तरह से चॉकलेट से बनी है और इसका वजन लगभग 70 किलोग्राम है।

सौरभ शर्मा

Bhubaneswar Student PM Modi Chocolate Statue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को लेकर देशभर में उनके समर्थकों में खूब उत्साह दिखाई देता है, लेकिन ओडिशा के कुछ छात्रों ने इसे बेहद खास और अनौखा व 'मीठा' बना दिया है। भुवनेश्वर के इन छात्रों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन का एक ऐसा अनोखा तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने 70 किलोग्राम शुद्ध चॉकलेट का उपयोग करके पीएम मोदी की एक जीती-जागती मूर्ति तैयार कर दी है। यह कलाकृति न केवल उनकी रचनात्मकता को दर्शाती है, बल्कि इसमें देश की प्रगति का सार भी छिपा है।

भुवनेश्वर के प्रोफेशनल बेकिंग और फाइन पेस्ट्री स्कूल, 'क्लब चॉकलेट' के 15 डिप्लोमा छात्रों की टीम ने इस अद्भुत मूर्ति को साकार रूप दिया है। प्रशिक्षक राकेश कुमार साहू और रंजन परिदा के मार्गदर्शन में, छात्रों ने सात दिनों की कड़ी मेहनत से इसे तैयार किया है। इस मूर्ति को बनाने में 55 किलोग्राम डार्क चॉकलेट और 15 किलोग्राम सफेद चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है। संस्थान का दावा है कि भारत में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी की इस तरह की चॉकलेट मूर्ति बनाई गई है, जो कला और कौशल का बेहतरीन तालमेल है।

सिर्फ मूर्ति नहीं, देश की उपलब्धियों का प्रतीक

यह चॉकलेट प्रतिकृति सिर्फ एक कलाकृति नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख योजनाओं का एक आइना भी है। इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, ऑपरेशन सिंदूर और स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों के प्रतीकों को बड़ी बारीकी से शामिल किया गया है। इसके अलावा, यह मूर्ति भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की शानदार उपलब्धियों को भी नमन करती है, जिन्हें कलात्मक रूप से दर्शाया गया है। छात्रों ने इस मूर्ति को कला और कौशल का एक अनूठा मिश्रण बताया है जो प्रधानमंत्री के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

हर जन्मदिन पर देश को मिलती है सौगात

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन हर साल किसी न किसी विशेष पहल का गवाह बनता है। साल 2023 में, उन्होंने अपने जन्मदिन पर शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' की शुरुआत की थी। इसी तरह, 2022 में उनके जन्मदिन को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ चीतों को छोड़े जाने की घटना के लिए याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी भी उनके जन्मदिन को "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाती है, जिसके तहत रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जो सेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात