वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पीलीभीत सांसद खेल महोत्सव, दौड़ में गिरने के बाद पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के वीडियो पर छिड़ी बहस

Hemraj Verma Viral Video : पीलीभीत के सांसद खेल महोत्सव में 100 मीटर दौड़ के दौरान पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के गिरने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद यह मामला खेल से ज्यादा सियासत का अखाड़ा बना।

हितेश तिवारी

Sansad Khel Mahotsav : पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव उस समय चर्चा में आ गया, जब 100 मीटर दौड़ के दौरान पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा अचानक गिर पड़े।

यह घटना रविवार को खेल महोत्सव के उद्घाटन के दौरान हुई, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद जितिन प्रसाद समेत जिले के कई जनप्रतिनिधियों ने दौड़ में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना था, लेकिन दौड़ के दौरान पूर्व मंत्री के गिरने का वीडियो अब सियासी बहस का मुद्दा बन गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोमवार को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि हेमराज वर्मा को जानबूझकर धक्का दिया गया, जबकि कुछ ने इसे सामान्य हादसा बताया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और खेल महोत्सव राजनीति के अखाड़े में बदलता नजर आया। मामले ने तूल तब पकड़ा जब खुद पूर्व राज्यमंत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

विरोधी बोले- वीडियो वायरल कराकर सहानुभूति लेना चाहते हैं

पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी जानबूझकर वीडियो वायरल कराकर सहानुभूति और सियासी लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। वर्मा ने लिखा, “हम किसान के बेटे हैं।

बचपन से खेती-किसानी की, फिर राजनीति में भी गिरना-उठना देखा है। साजिशों का सामना करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम फिर दौड़ेंगे और जीतेंगे।” उनके इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है और जिले की राजनीति में इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?