सांप और नेवले की लड़ाई (सौ-स्क्रीन ग्रैब) 
वायरल

पटना रनवे को बनाया जंग का मैदान, सोशल मीडिया पर सांप और नेवल की लड़ाई वायरल

पटना एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप और नेवला एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं। ये लड़ाई कहीं और नहीं बल्कि एयरपोर्ट के रनवे पर हो रही है। ऐसे में लोगों के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

शानू शर्मा

पटना: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी किसी के प्यार का वीडियो तो कभी किसी जंग का दृश्य देखने को मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप और तीन नेवला बीच रनवे पर लड़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पटना एयरपोर्ट के रनवे का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ रूप से देखा जा सकता है कि एक ओर फन निकाले नाग है, वहीं दूसरी तरफ अपने शत्रु के शिकार के लिए व्याकुल नेवला है। दोनों एक दूसरे की जान लेने पर आतुर हैं। वीडियो का अंत सबसे ज्यादा मजेदार नजर आ रहा है। जब झगड़े के अंत में नेवले के परिवार से और दो नेवला आ जाता है। फिर तीनों मिलकर एक सांप को हराने की कोशिश करने लगते हैं। वहीं सांप भी अंत तक हार मानता नजर नहीं आता है।

37 सेकेंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों में से किसी को जीत नहीं मिलती है। आखिर तक दोनों ही अपनी ताकत को प्रमाणित करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग आगे के वीडियो की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लगभग 41 हजार बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इनकी तो कलेश पुरानी है। दूसरे यूजर ने पूरे जंग के वीडियो की मांग की। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि बिहार का एयरपोर्ट की बिगिनर के लिए नहीं है।

सांप नेवला की कहानी पुरानी

नेवला और सांप को पुराना दुश्मन बताया जाता है। कहा जाता है कि ये दोनों कभी एक दूसरे के सामने नहीं रह सकते हैं। नानी-दादी के समय में इनकी दुश्मनी की कहानी काफी मशहूर भी हुआ करती थी, लोग इनकी दुश्मनी से भी सीख लेते थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर