वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भीड़ से बचने के लिए लगेज कोच में घुसे यात्री, RPF ने दी सख्त चेतावनी; वीडियो वायरल

Indian Railways Luggage Coach : भीड़ से परेशान यात्रियों के लगेज कोच में घुसने का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर RPF ने सख्त चेतावनी देते हुए नियम और जुर्माने की जानकारी दी।

हितेश तिवारी

RPF Action Viral Video : लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अक्सर जनरल और स्लीपर कोच में इतनी बढ़ जाती है कि लोग खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। ऐसी ही स्थिति में कुछ यात्री लगेज कोच में भी घुस जाते हैं, जो पूरी तरह प्रतिबंधित है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें यात्री भीड़ के कारण लगेज कोच में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी वहां मौजूद RPF जवान उन्हें समझाते हैं कि यह कोच केवल सामान के लिए होता है और इसमें यात्रा करना नियमों के खिलाफ है।

लगेज कोट में खुसे यात्रियों को RPF ने निकाला

लगेज कोच में न बैठने की उचित व्यवस्था होती है और न ही सुरक्षा सुविधाएं। यह कोच खासतौर पर पार्सल और सामान ढोने के लिए डिजाइन किया जाता है। वीडियो में RPF जवान लगातार यात्रियों से कोच खाली करने को कहते नजर आते हैं। नियमों के अनुसार, Indian Railways के तहत लगेज वैन या ब्रेक वैन में अनाधिकृत प्रवेश दंडनीय अपराध है।

Railways Act, 1989 के अनुसार 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना या 6 महीने तक की सजा हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में लगेज भाड़े का छह गुना तक जुर्माना या 1AC टिकट के बराबर पेनाल्टी भी वसूली जा सकती है, जैसा कि South Central Railway और South Western Railway के दस्तावेजों में उल्लेख है।

लोगों ने कहा- यह यात्रियों की मजबूरी

यह वीडियो RPF जवान दिनेश चंद्र यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने यात्रियों की मजबूरी की बात कही, तो कुछ ने भारतीय रेलवे से अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की।

हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से लगेज कोच में यात्रा करना बेहद जोखिम भरा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालने के बजाय वैध कोच में ही सफर करना चाहिए, चाहे थोड़ी असुविधा ही क्यों न हो।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी