वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गरीबी में भी नहीं टूटा हौसला: अनाज के झोले से बना स्कूल बैग जीत रहा लोगों का दिल; वीडियो वायरल

Viral School Bag Video : अनाज के झोले से बना स्कूल बैग सोशल मीडिया पर वायरल, माता-पिता की क्रिएटिविटी और प्यार ने जीता दिल। कई यूजर्स बच्चों की मदद के लिए आगे आने की बात कह रहे हैं।

हितेश तिवारी

Inspirational Parents Story : स्कूल जाने वाले बच्चों की छोटी-बड़ी ख्वाहिशें हर माता-पिता पूरी करना चाहते हैं, लेकिन गरीबी कई बार उनके रास्ते में दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची अपना अनोखा स्कूल बैग दिखाती नजर आ रही है।

यह कोई महंगा या ब्रांडेड बैग नहीं, बल्कि अनाज के झोले से तैयार किया गया बैग है। ग्रामीण परिवेश में शूट हुए इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया है, क्योंकि इसमें गरीबी के बीच भी माता-पिता का प्यार, जज्बा और बच्चों के लिए कुछ बेहतर करने की कोशिश साफ झलकती है।

झोले से बनाया स्कूल का बैग

वीडियो में दिखाई दे रहा यह बैग साधारण होते हुए भी पूरी तरह इस्तेमाल के लायक है। अनाज के झोले में बाकायदा चेन लगाई गई है, ऊपर की ओर पकड़ने के लिए हैंडल और कंधे पर टांगने के लिए बेल्ट भी जोड़ी गई है।

यही नहीं, इसके साथ एक अलग टिफिन बैग भी लगाया गया है, जिससे यह किसी आम स्कूल बैग से कम नहीं लगता। बच्ची बड़े गर्व के साथ इस बैग को कैमरे के सामने दिखाती है। यह नजारा बताता है कि संसाधनों की कमी के बावजूद माता-पिता ने अपनी रचनात्मक सोच से बच्चों की जरूरत और खुशी दोनों का ख्याल रखा है।

मदद के लिए आगे आए लोग

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने माता-पिता की क्रिएटिविटी और संघर्ष की सराहना की। कुछ लोगों ने लिखा कि “यह बैग नहीं, बल्कि माता-पिता का प्यार है।” वहीं कई यूजर्स बच्चों की मदद के लिए आगे आने की बात कह रहे हैं।

एक यूजर ने बच्चों का पता पूछते हुए लिखा कि वह उनकी पढ़ाई में मदद करना चाहता है, जबकि दूसरे ने सवाल किया कि “हम इन बच्चों तक कैसे मदद पहुंचा सकते हैं?” यह वीडियो न सिर्फ गरीबी की सच्चाई दिखाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि सीमित साधनों में भी अगर नीयत मजबूत हो, तो बच्चों के सपनों को पंख दिए जा सकते हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र