जेरोधा को-फाउंडर निखिल कामत और MBA छात्रा आन्हीज पटेल की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

निखिल कामत का विवादित बयान- 25 की उम्र में MBA करना बेवकूफी, MBA छात्रा ने दिया करार जवाब

Nikhil Kamath Controversy निखिल कामत के एमबीए करने वाले युवाओं पर दिए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। MBA कर रहीं भारतीय छात्रा अनहीज पटेल ने वीडियो जारी कर करारा जवाब दिया।

हितेश तिवारी

Education Debate : भारतीय टेक अरबपति और जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। वजह है उनका हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि “25 साल की उम्र में अगर कोई MBA कर रहा है, तो वो शायद किसी तरह का बेवकूफ होगा।” उनका यह कमेंट तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे असंवेदनशील बताया।

इस बीच, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ रहीं 27 वर्षीय अनाहीज पटेल ने कामत के बयान का सार्वजनिक रूप से विरोध किया है। पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि इतनी बड़ी पहुंच और प्रभाव रखने वाले व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।

अनाहीज पटेल ने बताया क्यों जरूरी है MBA की डिग्री

पटेल ने अपने वीडियो में कहा कि भारत जैसे देश में पढ़ाई को लेकर डीमोटिवेट करना गलत है। उन्होंने कहा कि, “दुनिया कुछ लोगों के विचारों पर नहीं चलती। वीडियो में पटेल ने यह भी बताया कि कई इंडस्ट्रीज ऐसी हैं जहां MBA डिग्री के बिना एंट्री मुश्किल होती है- जैसे कंसल्टिंग, प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल और फाइनेंस सेक्टर।

उन्होंने कहा कि ये सेक्टर खास कौशल, नेटवर्किंग और प्रशिक्षण की मांग करते हैं, जो MBA के जरिए ही हासिल किए जा सकते हैं। पटेल ने आगे कहा, “अगर आप 25 साल के हैं और MBA कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल भी बेवकूफ नहीं हैं। जो लोग इसका मजाक बनाते हैं, वे शायद आपकी प्रतिभा और मेहनत से असुरक्षित महसूस करते हैं।” अनाहीज पटेल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर सपोर्ट मिल रहा है।

लोगों ने की निखिल कामत के बयान की आलोचना

अनाहीज पटेल का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने भी कामत के बयान की आलोचना की। कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ सफल व्यक्तियों के कारण पूरी शिक्षा प्रणाली को गलत ठहराना एक खतरनाक सोच है।

एक यूजर ने कमेंट किया, “उच्च शिक्षा कई लोगों के लिए स्थिर और सुरक्षित करियर का रास्ता होती है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास नेटवर्क, पैसा या कनेक्शन नहीं होते।”

दूसरे यूजर ने कहा, “विडंबना देखिए- यही लोग बाद में जॉब पोस्ट में लिखते हैं: ‘MBA required’।” इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि सफलता का रास्ता पढ़ाई से होकर जाता है या सिर्फ अपवादों पर भरोसा करके तय होता है।

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग