वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया। 
वायरल

नो पार्किंग से स्कूटी उठाने पर हंगामा, युवक को स्कूटी समेत क्रेन से हवा में लटकाया; वीडियो वायरल

Traffic Police Action : नागपुर का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस की क्रेन स्कूटी मालिक को उसके वाहन समेत हवा में उठा लेती है। पुलिस कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठे।

हितेश तिवारी

Crane Lift Incident : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नो पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी को क्रेन से उठाने की तैयारी हो रही है।

इसी दौरान स्कूटी का मालिक मौके पर पहुंचता है और वाहन न उठाने की गुहार लगाता है। दावा किया जा रहा है कि उसकी बात सुने बिना ही कार्रवाई जारी रखी गई। विरोध में युवक स्कूटी पर बैठ जाता है, लेकिन इसके बावजूद क्रेन ऑपरेटर स्कूटी को नीचे उतारने के बजाय उसे युवक समेत हवा में उठा लेता है।

क्रेन चालक की बदसलूकी

वीडियो में युवक कुछ पल के लिए स्कूटी पर बैठा हुआ हवा में लटकता नजर आता है। आसपास मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

घटना का वीडियो एक्स पर @Lawyer_Kalpana नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ दावा किया गया कि युवक बार-बार स्कूटी न उठाने की अपील कर रहा था, लेकिन क्रेन चालक ने उसकी परवाह नहीं की।

अमानवीय और खतरनाक कदम

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इसे अमानवीय और खतरनाक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि नियम तोड़ने पर चालान काटना या वाहन जब्त करना कानूनन सही हो सकता है, लेकिन किसी की जान जोखिम में डालना गलत है।

वहीं कुछ लोगों का मत है कि ट्रैफिक नियमों का पालन सभी को करना चाहिए, पर कार्रवाई का तरीका सुरक्षित और संवेदनशील होना चाहिए। फिलहाल मामले की सच्चाई और प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई