वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई में भटकी विदेशी महिला की रैपिडो राइडर ने की मदद, रात में सुरक्षित होटल पहुंचाया, वीडियो वायरल

Foreign Tourist Lost : मुंबई में रात के समय रास्ता भटक गई विदेशी महिला की रैपिडो राइडर सिंधु कुमारी ने मदद की। इंटरनेट न होने पर रो रही टूरिस्ट को बाइक पर बैठाकर सुरक्षित होटल पहुंचाया।

हितेश तिवारी

Indian Woman Kindness : सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला रोती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में एक भारतीय महिला पूरी घटना बताते हुए नजर आती है, जिसने उस विदेशी टूरिस्ट की मदद की। दरअसल, विदेशी पर्यटक मुंबई में बीच पर घूमते-घूमते काफी दूर कोलाबा बीच तक पहुंच गई थी। जब वह वापस लौटने लगी तो रास्ता भूल गई और काफी कोशिशों के बाद भी अपने होटल का रास्ता नहीं खोज पाई।

विदेशी टूरिस्ट भूल गई होटल का रास्ता

बताया जा रहा है कि विदेशी महिला के मोबाइल फोन में उस समय न तो इंटरनेट चल रहा था और न ही गूगल मैप काम कर रहा था। रात करीब 10 बजे वह मुंबई के कोलाबा इलाके में अकेली और घबराई हुई हालत में रो रही थी।

इसी दौरान वहां से रैपिडो बाइक राइडर सिंधु कुमारी गुजर रही थीं। जब उन्होंने विदेशी महिला को इस हालत में देखा तो तुरंत बाइक रोकी और उससे बातचीत की। महिला ने बताया कि वह ‘होटल कोकोनट’ में ठहरी है, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण होटल तक नहीं पहुंच पा रही है।

लोगों ने सिंधु कुमारी की जमकर तारीफ

विदेशी टूरिस्ट की परेशानी को समझते हुए सिंधु ने बिना किसी हिचक के उसे अपनी बाइक पर बैठाया और सुरक्षित तरीके से उसके होटल तक पहुंचाया। होटल पहुंचते ही विदेशी महिला बेहद खुश और भावुक हो गई और उसने सिंधु कुमारी का दिल से धन्यवाद किया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सिंधु कुमारी की इंसानियत, हिम्मत और मददगार सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे भारत की सच्ची मेहमाननवाजी और महिलाओं की सुरक्षा का उदाहरण बता रहे हैं।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल