वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई की सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा, ऑटो की छत पर VIP अंदाज में सफर करता दिखा कुत्ता

Dogesh Bhai On Auto Roof : मुंबई की सड़कों पर ऑटो की छत पर आराम से बैठकर सफर करता कुत्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे प्यार से ‘डोगेश भाई’ कह रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dogesh Bhai Viral Video : मुंबई को सपनों की नगरी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हैरान भी करता है और मुस्कुराने पर मजबूर भी कर देता है। लोकल ट्रेन, बस या ऑटो—मुंबई के हर सफर की अपनी अलग कहानी होती है।

इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में एक कुत्ता ऑटो रिक्शा की छत पर बड़े ही आराम और कॉन्फिडेंस के साथ सफर करता नजर आ रहा है। यह नजारा देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर हंस भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर “डोगेश भाई” का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो मुंबई की व्यस्त सड़कों का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक के बीच एक ऑटो रिक्शा चल रहा है और उसकी छत पर एक कुत्ता बिल्कुल VIP स्टाइल में बैठा हुआ है। खास बात यह है कि कुत्ता न तो डरा हुआ दिखता है और न ही उसे गिरने का कोई डर है।

वह पूरे आत्मविश्वास के साथ इधर-उधर देखता हुआ सफर कर रहा है, मानो यह उसके लिए रोज की बात हो। सड़क पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो कई लोग रुककर देखने लगे, वहीं किसी ने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

लोगों ने लिखा- यही है असली VIP सफर

वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कुत्ते को प्यार से “डोगेश भाई” नाम दे दिया। लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, यही है असली VIP सफर, तो किसी ने कहा मुंबई में हर किसी का सफर अलग होता है।

कई यूजर्स ने इसे मुंबई की असली लाइफ बताते हुए कहा कि यहां कुछ भी असंभव नहीं है। यह वीडियो आम जिंदगी के बीच एक ऐसा हल्का-फुल्का पल दिखाता है, जो भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- सवाल पूछे, तो जवाब मिलना चाहिए

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?