वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सड़क पर एक ही बाइक पर दिखे धोनी-कोहली! वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, लेकिन निकली चौंकाने वाली सच्चाई

Dhoni Kohli Lookalike : सड़क पर बाइक से जाते धोनी और विराट कोहली को देखकर फैंस हैरान रह गए, लेकिन वायरल वीडियो में दिखे दोनों असली नहीं बल्कि उनके हमशक्ल निकले।

हितेश तिवारी

Indian Cricket Fans : महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के ऐसे नाम हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसे में अगर ये दोनों एक साथ सड़क पर बाइक से जाते हुए दिख जाएं, तो हैरानी और खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक शख्स को ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक सवार धोनी और कोहली नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो के अंत तक यह साफ हो जाता है कि ये असली क्रिकेटर्स नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल हैं, जो हूबहू स्टार खिलाड़ियों जैसे दिखते हैं।

कोहली और धोनी के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी का हमशक्ल बाइक चला रहा होता है, जबकि विराट कोहली का हमशक्ल पीछे बैठा नजर आता है। खास बात यह है कि कोहली का हमशक्ल चेहरा, हाव-भाव और कद-काठी में असली विराट से काफी मिलता-जुलता दिखता है, वहीं धोनी का हमशक्ल भी फिटनेस और अंदाज में पूर्व कप्तान की याद दिलाता है।

वीडियो की शुरुआत में जब एक शख्स कोहली के हमशक्ल को ‘विराट कोहली’ कहकर बुलाता है, तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देता है-“अरे, धोनी भी है साथ में।” इसके बाद तीनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती है, जिसने इस वीडियो को और खास बना दिया।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर अविराज पुरोहित (aviraaj._) नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। पोस्ट के महज 12–13 घंटे के भीतर इसे 4.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 38 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में भी 16 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। यूजर्स इस मोमेंट को ‘एक बाइक पर दो दिग्गज’ बता रहे हैं।

कई लोगों का कहना है कि धोनी का हमशक्ल बिल्कुल माही की तरह शांत और संयमित नजर आया, जबकि कोहली का हमशक्ल उनकी एनर्जी को पूरी तरह कैरी करता दिखा। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि धोनी और विराट का क्रेज सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी झलक भर से इंटरनेट हिल जाता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन