वायरल वीडियो के स्क्रीशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मंत्री के पैर रखते ही उखड़ गई नई सड़क, पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

PWD Road Scam मध्य प्रदेश के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नैना पोड़ी गांव में निर्माणाधीन सड़क की पोल उस वक्त खुल गई जब राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने सड़क पर पैर रखकर गुणवत्ता जांची और सड़क उखड़ने लगी।

हितेश तिवारी

Raigaon Road Collapse : मध्य प्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नैना पोड़ी गांव में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान राज्य सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जब सड़क की जांच के लिए अपनी गाड़ी से उतरीं, तो उनका पैर रखते ही सड़क की परत खिसकने लगी।

यह देखकर मंत्री भी हैरान रह गईं। सड़क की हालत इतनी खराब थी कि हाथ या पैर से दबाने पर ही डामर उखड़ने लगा। यह नजारा मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सामने ही देखने को मिला।

60 लाख की लागत, लेकिन काम घटिया

यह सड़क रैगांव विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील कोठी के अंतर्गत ग्राम नैना पोड़ी में बनाई जा रही है। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस सड़क का आधे से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण लगभग 60 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि यह कार्य राजेश केला नामक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। मंत्री द्वारा सड़क की परत उखड़ते देख तुरंत पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जवाब तलब किया गया और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए।

इंजीनियर और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने साफ शब्दों में कहा कि जब सड़क पैर से ही उखड़ रही है तो उस पर वाहन चलने पर क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की दोबारा जांच की तैयारी की जा रही है।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार