वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

120 का किराया, 1200 वसूलने की कोशिश; मैक्सिकन इंफ्लुएंसर के प्रैंक ने टैक्सी ड्राइवर की खोल दी पोल

Taxi Fare Scam : मैक्सिको के इंफ्लुएंसर ने टैक्सी ड्राइवर के साथ प्रैंक कर 120 का किराया बताकर 1200 वसूलने की कोशिश की पोल खोल दी।

हितेश तिवारी

Viral Prank Video : टैक्सी में बैठने से पहले किराया पूछना आम बात है, लेकिन अगर ड्राइवर जानबूझकर किराया बढ़ाकर वसूलने की कोशिश करे तो मामला गंभीर हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मैक्सिको के एक इंफ्लुएंसर ने ऐसे ही एक टैक्सी ड्राइवर की पोल खोल दी। वीडियो की शुरुआत में कंटेंट क्रिएटर मुंबई के मरीन ड्राइव जाने के लिए टैक्सी ड्राइवर से किराया पूछता है। इस पर ड्राइवर 120 रुपये बताता है, जो सामान्य लगता है।

मैक्सिको के इंफ्लुएंसर ने खोली भारतीय ड्राइवर की पोल

इसके बाद प्रैंक की असली शुरुआत होती है। वीडियो में दिखता है कि इंफ्लुएंसर अपने मोबाइल स्क्रीन पर 1200 रुपये लिखकर ड्राइवर को दिखाता है। हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर बिना किसी हिचक के 1200 रुपये पर हामी भर देता है।

यहीं से साफ हो जाता है कि ड्राइवर शुरू से ही ज्यादा पैसे वसूलने की फिराक में था। यह वीडियो heyalex.in नाम के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।

अंग्रेजों ने हमें लूटा, तुम अंग्रेजों को लूटो

इसके बाद कहानी में मजेदार मोड़ आता है। इंफ्लुएंसर अचानक हिंदी बोलने लगता है और कहता है, “अंग्रेजों ने हमें लूटा, तुम अंग्रेजों को लूटो।” यह सुनते ही ड्राइवर के चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं और वह घबरा जाता है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इसका असर सोशल मीडिया पर साफ दिखाई देता है। नेटिज़न्स इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, “हमला अचानक से हुआ था,” तो कई लोगों ने हंसी-मजाक वाले मीम्स और इमोजी शेयर किए। कई यूजर्स ने इसे टैक्सी ड्राइवरों की मनमानी पर करारा व्यंग्य बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे प्रैंक जरूरी हैं ताकि गलत तरीकों से पैसे वसूलने वालों को सबक मिल सके।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा