वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मेरठ में सड़क पर सांड का कहर, हाई स्पीड में किया हमला; शख्स ने सूझबूझ से ऐसे बचाई जान

Bull Attack CCTV Video : मेरठ में सांड के अचानक हमले का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की सूझबूझ उसकी जान बचा लेती है।

हितेश तिवारी

Meerut Bull Attack : सड़क पर चलते वक्त सबसे बड़ी अनदेखी मुसीबत अगर कोई हो सकती है, तो वह है आवारा सांड। उससे भिड़ना न सिर्फ खतरनाक बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आए एक वायरल CCTV वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक शख्स पर अचानक सांड ने हमला कर दिया। हालांकि, हालात कितने भी डरावने क्यों न हों, इस शख्स ने जिस तरह से सूझबूझ दिखाई, उसने उसकी जान बचा ली।

सांड के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना मेरठ की है, जहां एक व्यक्ति दुकान के पास खड़ा नजर आता है। वह पूरी तरह बेखबर होता है कि अगले ही पल उसकी जिंदगी खतरे में पड़ने वाली है। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पीछे से एक सांड तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ आता है और सीधे उस व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश करता है। सांड इतनी तेजी में होता है कि व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं मिलता।

हालांकि, जैसे ही सांड कूदकर हमला करने की कोशिश करता है, उसी सेकंड व्यक्ति हालात को भांप लेता है और तुरंत वहां से भागने का फैसला करता है। पास में खड़ी एक कार उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है। वह दौड़कर कार के पीछे छिप जाता है, जिससे सांड सीधे उस तक नहीं पहुंच पाता। सांड कुछ पल तक गाड़ी के इर्द-गिर्द घूमता है, लेकिन तब तक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर वहां से निकल जाता है।

लोगों ने इसे गंभीर चेतावनी बताया

करीब 11 सेकंड का यह पूरा फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @SachinGuptaUP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, यह घटना 14 जनवरी की है और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।

कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि सांड ने इंसान को ‘सिक्स रन की तरह उठाकर फेंकने’ की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। कुछ लोग इसे गंभीर चेतावनी मान रहे हैं कि सड़कों पर आवारा पशु कितने खतरनाक हो सकते हैं, तो वहीं कई यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन