वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

मथुरा में ई-रिक्शा चालक को सांप ने डसा; अस्पताल जाते वक्त पुलिस ने रोका, तो जेब से निकालकर दिखाया सांप

Snake In Pocket : मथुरा से सामने आए वायरल वीडियो में ई-रिक्शा चालक को रास्ते में सांप ने डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने सांप को जेब में रखा और अस्पताल जाते वक्त पुलिस को भी दिखा दिया।

हितेश तिवारी

Snake Bite Incident : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा से बताया जा रहा है। वीडियो में ई-रिक्शा पर बैठे युवक का नाम दीपक राजपूत है, जो लक्ष्मी नगर का रहने वाला है और पेशे से ई-रिक्शा चालक है।

बताया जा रहा है कि दीपक आज शाम अपने ई-रिक्शा से वृंदावन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा में पहले से छिपकर बैठे एक सांप ने अचानक उनके हाथ में डस लिया। अचानक हुए इस हमले से वे चौंक गए, लेकिन हालात के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं खोई।

पुलिसकर्मी को जेब से सांप निकालकर दिखाया

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सांप के डसने के बाद भी दीपक घबराए नहीं। उन्होंने उस सांप को पकड़कर अपनी जेब में रख लिया और सीधे अस्पताल जाने के लिए निकल पड़े।

उनका कहना था कि अगर सांप को साथ ले जाएंगे तो डॉक्टर को सही इलाज करने में मदद मिलेगी। रास्ते में जब वे अस्पताल जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस को पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब दीपक ने अपनी जेब से सांप निकालकर दिखाया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

 दीपक की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दीपक की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस घटना को बेहद खतरनाक भी बता रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि आमतौर पर सांप के डसने के बाद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन दीपक ने साहस दिखाते हुए सही कदम उठाया। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इसे देखकर दंग रह जा रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट