वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मनाली में टूरिस्टों का हुड़दंग पड़ा भारी, कार की सनरूफ पर डांस का वीडियो वायरल, टूरिस्ट एक्टिविटी पर बैन

Manali Viral Video : मनाली से सामने आए वायरल वीडियो में कुछ टूरिस्ट कार की सनरूफ पर चढ़कर बिना शर्ट डांस करते नजर आए। लोगों के हुड़दंग से नाराज प्रशासन ने 20 जनवरी के बाद टूरिस्ट एक्टिविटी बैन कर दी।

हितेश तिवारी

Tourist Activity Ban : मनाली हमेशा से देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा जगह रही है। पहाड़, बर्फ और सुकून भरा माहौल लोगों को अपनी ओर खींचता है, लेकिन कुछ लोग इस सुकून को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में मनाली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ टूरिस्ट खुलेआम हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक कार की सनरूफ पर चढ़े हुए हैं, उन्होंने शर्ट नहीं पहन रखी और सड़क पर चलते हुए तेज म्यूजिक पर डांस कर रहे हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि स्थानीय लोगों और दूसरे पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही हैं।

पुलिसकर्मी ने बिना देरी किए कार का चालान काटा

वीडियो में आगे दिखता है कि जब यह हुड़दंग चल रहा होता है, तभी मौके पर एक पुलिसकर्मी पहुंच जाता है। पुलिस को देखते ही कार की सनरूफ पर खड़े युवक तुरंत नीचे उतरकर गाड़ी के अंदर बैठ जाते हैं।

पुलिसकर्मी ने बिना देरी किए कार का चालान काट दिया। यह कार्रवाई देखकर साफ है कि प्रशासन अब ऐसे मामलों को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। आए दिन इस तरह की घटनाओं से मनाली जैसे शांत पर्यटन स्थल की छवि खराब हो रही है, जिस पर अब सख्ती जरूरी मानी जा रही है।

लोगों ने किया फैसले का समर्थन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निखिल सैनी नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं हैं, जहां मनमानी की जाए। यहां रहने वाले आम लोगों का सुकून सबसे पहले आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिस्सू पंचायत ने 20 जनवरी के बाद से टूरिस्ट एक्टिविटी पर बैन लगाने का फैसला किया है।

वीडियो देखने के बाद कई लोग इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। उत्तराखंड के एक यूजर ने भी कमेंट किया कि वे भी ऐसे बदमाश टूरिस्टों से परेशान हो चुके हैं। कुल मिलाकर यह मामला दिखाता है कि अगर पर्यटक जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तो सख्त कदम उठाने ही पड़ेंगे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट