वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सड़क के बीच सांड की गोद में चैन की नींद सोता दिखा शख्स, Viral Video देख लोगों ने लिए मजे

Man Sleeping on Bull : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क के बीच बैठे सांड की गोद में सिर रखकर आराम से सोता नजर आ रहा है। इस अनोखे नजारे पर लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

हितेश तिवारी

Bull Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स सड़क के बीचों-बीच गहरी नींद में सोता दिखाई देता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उसने अपना सिर एक बैठे हुए सांड की गोद पर रखा हुआ है।

हैरानी की बात यह भी है कि सांड बिना किसी प्रतिक्रिया के बिल्कुल शांत बैठा रहता है। आसपास से वाहन और लोग लगातार गुजरते रहते हैं, लेकिन न तो सांड अपनी जगह से उठता है और न ही वह शख्स नींद से जागता है। दोनों का यह बेफिक्र अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

सड़क के बीच सांड की गोद में सोते दिखा शख्स

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TARUNspeakss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कमेंट्स के मुताबिक, यह वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की जगह और समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसके बावजूद यह वीडियो वायरल हो रही है और लोग इसे भारत की अनोखी तस्वीर बताते हुए शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर मीम्स भी बनाए हैं और वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ आगे साझा कर रहे हैं।

लोगों ने वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "लगता है दोनों ट्रेडर हैं, इसलिए सड़क पर आ गए।" दूसरे ने लिखा, "दोनों सड़क के बीचों-बीच बस चिल कर रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "लगता है दोनों रात 2 बजे तक पार्टी करके आए हैं।"

वहीं किसी ने लिखा, "अगर गाय मां है तो सांड बाप हुआ, यह तो अपने बाप की गोद में सो रहा है।" कुछ लोगों ने इसे मोह-माया से दूर रहने का उदाहरण बताया, जबकि कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी