वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गुब्बारों से बना डांसिंग इंसान! शख्स की गजब क्रिएटिविटी देख लोग बोले- ये तो अलग ही लेवल है

Dancing Balloon Man : एक शख्स ने गुब्बारों से इंसान जैसी आकृति बनाकर उसे पंखे पर लगा दिया। पंखा चालू होते ही ऐसा लगा मानो कोई व्यक्ति डांस कर रहा हो। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Balloon Art Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो अपनी अनोखी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कभी कोई बेकार सामान से शानदार चीज बना देता है तो कभी कोई ऐसा आइडिया पेश करता है, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।

इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सिर्फ गुब्बारों और पंखे की मदद से ऐसा नजारा तैयार किया कि देखने वाले हैरान रह गए। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक शख्स ने गुब्बारों से बनाया 'डांसिंग इंसान'

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पहले कई रंग-बिरंगे गुब्बारे फुलाता है। इसके बाद वह उन्हें खास तरीके से जोड़कर इंसान जैसी आकृति तैयार करता है। गुब्बारों की मदद से सिर, हाथ और पैर भी बनाए गए हैं, जिससे वह बिल्कुल किसी इंसान की तरह दिखाई देता है।

इसके बाद वह इस गुब्बारे से बने 'बैलून मैन' को छत के पंखे से जोड़ देता है। जैसे ही पंखा चालू होता है, हवा के साथ गुब्बारों की आकृति इस तरह हिलने लगती है कि ऐसा महसूस होता है जैसे कोई व्यक्ति मस्ती में डांस कर रहा हो। यही अनोखी क्रिएटिविटी लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

शख्स की क्रिएटिविटी देख लोग हुए हैरान

इस वीडियो को एक्स पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "ये अलग लेवल की क्रिएटिविटी है।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे उस डेकोरेटर से मिलना है जिसने यह बनाया।"

दूसरे ने कहा, "जिसने भी यह आइडिया सोचा है, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैंने भी ऐसा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बच्चे डर गए।" इस अनोखे वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि साधारण चीजों से भी शानदार क्रिएटिविटी दिखाई जा सकती है।

Weather Today: 20 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, यूपी-MP और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट