वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेस्टोरेंट में चल रही लड़ाई, लेकिन अंकल आराम से खाते रहे बिरयानी; वीडियो वायरल

Restaurant Fight Video : रेस्टोरेंट में लड़ाई के बीच शख्स का आराम से बिरयानी खाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

हितेश तिवारी

Biryani Lover Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी लड़ाई-झगड़े तो कभी मजेदार पल देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

इस वीडियो में रेस्टोरेंट के अंदर एक तरफ जोरदार बहस और झगड़ा चल रहा है, जबकि दूसरी तरफ एक शख्स बिना किसी चिंता के आराम से अपना खाना खा रहा है। यही अनोखा पल अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेस्टोरेंट में मारपीट के बीच अंकल शांती से खाते रहे बिरयानी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इटिंग हाउस में कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है। देखते ही देखते बहस तेज हो जाती है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। जहां एक ओर लोग इस झगड़े को देख रहे हैं या उसमें शामिल हैं, वहीं एक ‘अंकल’ अपनी टेबल पर बैठकर शांति से बिरयानी खाने में व्यस्त रहते हैं।

उनके चेहरे पर कोई चिंता नहीं दिखती, मानो आसपास कुछ हो ही नहीं रहा हो। यह दृश्य इतना अलग और मजेदार है कि लोगों का ध्यान झगड़े से ज्यादा उस शख्स की ओर चला गया।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “अंकल लड़ाई में विश्वास नहीं करते,” तो दूसरे ने कहा, “पैसे दिए हैं, खाना तो पड़ेगा।”

वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ‘सच्चा फूडी’ बताया। यह वायरल वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हर व्यक्ति की प्राथमिकताएं अलग होती हैं-किसी के लिए बहस जरूरी होती है, तो किसी के लिए बिरयानी!

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत