वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पुणे में मराठी बोलने का दबाव: गुजराती युवक से हुई बहस का वीडियो वायरल, कई यूजर्स ने इसे दुखद बताया

Maharashtra Language Clash महाराष्ट्र में एक गुजराती युवक पर मराठी बोलने का दबाव डालने का वीडियो वायरल हुआ। बहस बढ़ी, युवक ने माफी मांगी और सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया।

हितेश तिवारी

Marathi vs Gujarati Dispute : महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फिर से भाषा को लेकर होने वाले विवादों पर सवाल उठा दिए हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ लोग एक कार में बैठे शख्स पर मराठी बोलने का दबाव डालते हैं। वे बार-बार कहते हैं कि “ये महाराष्ट्र है, मराठी में बात करो।” लेकिन कार में बैठा शख्स शांत रहने की कोशिश करता है और उनसे हिंदी में बात करने का अनुरोध करता है।

जैसे-जैसे बहस बढ़ती है, उसका गुस्सा भी बढ़ जाता है और वह साफ कह देता है कि “मैं गुजराती हूं, मराठी नहीं बोलूंगा, क्या कर लेगा तू?” यह सुनते ही सामने खड़े लोग और आक्रामक हो जाते हैं और लगातार उस पर मराठी बोलने का दबाव डालते रहते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि भाषा जैसी खूबसूरत चीज को लेकर इतना बड़ा विवाद कैसे खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में बहस उस समय और तेज हो जाती है, जब भीड़ में मौजूद एक शख्स उसे धमकाने के अंदाज़ में कहता है कि वह “हेकड़ी दिखा रहा है।” जवाब में कार में बैठा व्यक्ति भी आवाज ऊंची कर देता है और कहता है कि “तू अभी जानता नहीं है मुझे।”

इस बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि वह शख्स अपनी कार से उतरकर लोगों के बीच आ जाता है। लगातार दबाव और बहस के चलते आखिरकार वह व्यक्ति झुक जाता है और मराठी न बोलने के लिए माफी मांगता है। करीब 52 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और कमेंट सेक्शन में लोगों के बीच बड़ी बहस छिड़ गई है।

कई यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं को दुखद बताया

वीडियो को X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट ने शेयर किया और लिखा कि यह घटना पुणे की है, जहां स्थानीय लोग मराठी न बोलने पर एक गुजराती युवक से भिड़ गए। कई यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं को दुखद बताया और कहा कि भारत की असली ताकत विविधता में एकता है। लोग भाषाओं को लेकर विवाद पैदा करने वालों पर नाराजगी जता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “महाराष्ट्र जेब से अमीर है, लेकिन कुछ लोग सोच से गरीब हैं।” एक अन्य यूजर ने कहा कि वह खुद महाराष्ट्रीयन हैं, लेकिन ऐसी हरकतों का समर्थन नहीं करते। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की बहसें समाज को बांटती हैं और दूरियां बढ़ाती हैं। भाषा जोड़ने का काम करती है, लेकिन कुछ लोग इसे टकराव का हथियार बना रहे हैं, जो बेहद गलत है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान