Flight पर मधुमक्खियों का हमला (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

फ्लाइट पर मधुमक्खियों ने बोला हमला टेकऑफ से पहले मचा हड़कंप, VIDEO वायरल

सूरत एयरपोर्ट पर विमान के लगेज डोर पर अचानक सैकड़ों मधुमक्खियाँ मंडराने लगीं। इसके बाद, उन्होंने कुछ ही देर में पूरे दरवाजे को घेर लिया। घटना के समय, सभी यात्री फ्लाइट में सवार हो चुके थे।

सौरभ शर्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यात्रियों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला जब सैकड़ों मधुमक्खियों ने इंडिगो की जयपुर जाने वाली फ्लाइट पर हमला कर दिया। फ्लाइट टेकऑफ के लिए तैयार थी और यात्री सीट पर बैठ चुके थे, तभी मधुमक्खियों का झुंड लगेज डोर पर मंडराने लगा और उड़ान में करीब एक घंटे की देरी हो गई। इस अनोखी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह घटना मंगलवार को सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बताई जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट 6E-7267 जैसे ही टेकऑफ की तैयारी में थी, अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड विमान के लगेज डोर पर मंडराने लगा और पूरे दरवाजे को घेर लिया। टेक्निकल स्टाफ ने पहले पारंपरिक तरीकों से उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः फायर ब्रिगेड की मदद ली गई और तेज पानी की बौछार से मधुमक्खियों को हटाया गया।

मधुमक्खियों ने रोका टेकऑफ, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी

घटना के दौरान फ्लाइट में सभी यात्री पहले ही बोर्ड हो चुके थे। अचानक मधुमक्खियों के हमले से विमान का टेकऑफ रुक गया और यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई। एयरपोर्ट स्टाफ ने धुएं और अन्य उपायों से उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड टस से मस नहीं हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मधुमक्खियां प्लेन के दरवाजे से चिपकी हुई थीं और उनके कारण चारों ओर हड़कंप मच गया था।

फायर ब्रिगेड की मदद से हुआ समाधान, सोशल मीडिया पर वायरल

आखिरकार, फायर सेफ्टी टीम को बुलाया गया जिसने तेज प्रेशर वाले पानी से मधुमक्खियों को भगाया। फ्लाइट को लगभग एक घंटे की देरी से रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम को यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में मधुमक्खियों का डरावना झुंड और उस पर की जा रही मशक्कत को देखा जा सकता है। इस वीडियो पर नेटिज़न्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और घटना को ‘पहली बार देखा ऐसा’ कहकर शेयर कर रहे हैं।

फ्लाइट से पहले ऐसी घटना अपने आप में दुर्लभ है। सूरत एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का यह हमला न केवल उड़ान में देरी का कारण बना बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर गया। हालांकि, स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आई, लेकिन यह घटना सभी के लिए एक अप्रत्याशित अनुभव बन गई।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान