वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लंदन की सड़कों पर गूंजी बिहारी टोन, विदेशी महिला ने देसी अंदाज में बेचे समोसे

Foreign Woman Selling Samosa : लंदन में एक विदेशी महिला बिहारी लहजे में समोसे बेचती नजर आईं। देसी अंदाज और स्वाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

London Bihari Samosa : सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या ट्रेंड बन जाए, यह कहना मुश्किल है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें लंदन की सड़कों पर एक विदेशी महिला बिहारी लहजे में समोसे बेचती दिखाई दे रही हैं।

देसी अंदाज, देसी आवाज और गरमा-गरम समोसे का यह अनोखा संगम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

विदेशी महिला का देसी अंदाज हुआ वायरल

वायरल क्लिप में महिला ठेले के पास खड़ी नजर आती हैं। उन्होंने एप्रन पहन रखा है और हाथ में समोसे की टोकरी है। सबसे खास बात यह है कि वह ग्राहकों से बिल्कुल बिहारी टोन में बात कर रही हैं। उनके बोलने का अंदाज इतना सटीक और मजेदार है कि वहां मौजूद लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते।

सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें प्यार से “गौरी बिटिया” कह रहे हैं। वीडियो में लाल रंग की डबल डेकर बसें और लंदन की सड़कों का नजारा साफ दिखता है, जहां देसी समोसे की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है।

समोसे का स्वाद विदेशों में फैला

समोसा खरीदने वालों में भारतीय मूल के लोग तो हैं ही, साथ ही कई विदेशी भी उत्साह से इसे चखते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग समोसा खाते ही उसकी तारीफ करते नजर आते हैं। इस वीडियो को biharisamosa.uk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद दुनिया में कहीं भी लोगों को अपना दीवाना बना सकता है। कई लोगों ने लिखा कि बिहारी लहजे ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा