वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

बारिश में बहन के लिए ढाल बना छोटा भाई, कुत्ते को भी भगाया; वीडियो देख लोग बोले- यही है भाई का प्यार

Brother Protects Sister : सोशल मीडिया पर एक छोटे भाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश में अपनी छोटी बहन को शॉल से ढककर बचाता नजर आया। भाई का प्यार देखकर लोग भावुक हो गए।

हितेश तिवारी

Brother Love Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों भाई-बहन के प्यार का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा बारिश और कीचड़ के बीच अपनी छोटी बहन की रक्षा करता नजर आ रहा है। यह वीडियो एक्स अकाउंट ‘घर के कलेश’ से शेयर किया गया है। क्लिप में दोनों बच्चे पानी और कीचड़ से भरे एक रास्ते पर चलते दिखाई दे रहे हैं, जहां आसपास कई गाड़ियां खड़ी हैं।

इस दौरान भाई ने एक बड़ी चादर या शॉल अपनी छोटी बहन के ऊपर इस तरह पकड़ रखी थी कि बारिश का पानी उस तक न पहुंचे। वह खुद बारिश में चलता रहा, लेकिन लगातार इस बात का ध्यान रखता रहा कि उसकी बहन पूरी तरह ढकी रहे। बच्चे की मासूम कोशिश और बहन के प्रति उसकी चिंता ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

बारिश में बहन को ढककर चलता दिखा बच्चा

वीडियो में आगे एक सफेद रंग का कुत्ता दोनों बच्चों के पास आता दिखाई देता है। कुत्ता शायद बच्चों को देखकर उत्सुक था और उनके आसपास घूमने लगा। लेकिन भाई ने बहन को ढकने वाली चादर नहीं छोड़ी। उसने अपनी बहन को आगे बढ़ाते हुए कुत्ते पर भी नजर रखी। कुछ देर बाद जब कुत्ता उनके काफी करीब आने लगा तो बच्चे ने उसे हाथ से इशारा कर दूर कर दिया।

इसके बाद वह फिर अपनी बहन के पीछे-पीछे चलता रहा और उसे बारिश से बचाता रहा। वीडियो में बच्चे का यह छोटा सा प्रयास लोगों को काफी पसंद आया। लोग कह रहे हैं कि उम्र छोटी होने के बावजूद बच्चे के अंदर अपनी बहन को लेकर जिम्मेदारी और सुरक्षा की भावना साफ दिखाई देती है। इस प्यारे पल को देखकर कई यूजर्स ने भाई-बहन के रिश्ते की तारीफ की।

लोगों ने कहा- यही है भाई का सच्चा प्यार

वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब देश में रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने बच्चे की तारीफ की और इसे भाई के प्यार का प्यारा उदाहरण बताया। एक यूजर ने कहा कि भाई खुद बारिश और परेशानी झेलकर भी अपनी छोटी बहन को सुरक्षित रखने की कोशिश करता है।

वहीं एक अन्य यूजर ने इसे ‘रक्षाबंधन ट्रीट’ बताया। वीडियो में कोई बड़ी घटना नहीं है, लेकिन बच्चे की छोटी सी कोशिश ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस मासूम भाई को खूब प्यार और दुआएं दे रहे हैं। यह वीडियो याद दिलाता है कि भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और सुरक्षा की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री