कोर्ट वर्चअल सुनवाई के दौरान बीयर पीते वकील भास्तकर तन्ना (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में जाम छलकाने लगे वकील साहब, जज ने दिया एक्शन का...

गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान वकील के बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले एक युवक टॉयलेट से कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुआ था।

Saurabh Pal

अहमदाबाद: भारतीय अदालतें अपने अनुशासन और सख्त रवैये के लिए जानी जाती रही हैं। कोर्ट में जज को मायलॉर्ड कहा जाता है, लेकिन जब से कोर्ट में वर्चुअल पेशी का चलन चला है, तब से अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं। हालही में गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान कैमरे पर दो ऐसे मामले रिकॉर्ड हुए, जिसे देख सबने माथा पीट लिया है। पहला मामला, कोर्ट में सुनवाई के लिए एक युवक टॉयलेट से अपीयर हुआ, जिसके बाद खूब हो हंगामा हुआ। अब एक वरिष्ठ वकील साहब वर्चुअल अपीयरेंस के दौरान बीयर पीने लगे।

कोर्ट की सुनवाई के दौरान जाम छलकाने वाले वकील साहब का नाम भास्कर तन्ना बताया जा रहा है। मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तन्ना के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता को न्यायालय की अवमानना के लिए नोटिस जारी किया है।

बीयर का मग लेकर कोर्ट में बहस करने उतरे वकील साहब

कोर्ट की सुनवाई के दौरान बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 26 जून का है, जिसमें स्पष्ट रूप से भास्कर तन्ना बीयर से भरा मग पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही बीयर का सिप भी लेते हुए वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। हाई कोर्ट ने वरिष्ठ वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के साथ ही तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि शर्मनाक है कि वरिष्ठ अधिवक्ता को हाईकोर्ट की गरिमा का रखना चाहिए।

हाईकोर्ट ने मामले पर चिंता जाहिर की

हाईकोर्ट ने मामले को लेकर गहरी चिंता जताई है। साथ ही कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के इस तरह के व्यवहार से जूनियर अधिवक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा हाईकोर्ट ने अधिवक्ता तन्ना को वर्चुअल सुनवाई की उपस्थिति पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अधिवक्ता की उपाधि पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी देने का निर्देश दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई भास्कर तन्ना के खिलाफ की जाएगी।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट