वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लेट नाइट Rapido राइड बनी डरावना अनुभव, राइडर ने लड़की को लगातार कॉल और आपत्तिजनक वीडियो कॉल किए

Rapido Harassment Case : ग्रेटर नोएडा की एक युवती ने सोशल मीडिया पर देर रात Rapido राइड के बाद हुए परेशान करने वाले अनुभव को साझा किया है। ड्राइवर पर लगातार कॉल और आपत्तिजनक वीडियो कॉल करने का आरोप।

हितेश तिवारी

Rapido Driver Complaint : दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन राइड बुकिंग सेवाएं लोगों के सफर को आसान बना रही हैं, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा देते हैं। ग्रेटर नोएडा की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपना डरावना अनुभव साझा किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती शैव्या वशिष्ठ ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने रात करीब 11 बजे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए Rapido राइड बुक की थी। उन्हें लगा था कि यह एक सामान्य सफर होगा, लेकिन बाद में यह अनुभव उनके लिए बेहद तनावपूर्ण साबित हुआ।

रैपिडो ड्राइवर ने लड़की को किए अश्लील वीडियो कॉल

युवती के अनुसार, सफर के दौरान ड्राइवर अजीब हरकतें कर रहा था और तेज आवाज में इमरान हाशमी के गाने चला रहा था, जिससे वह असहज महसूस कर रही थीं। रात करीब 12 बजे राइड खत्म होने के बाद ड्राइवर ने उन्हें फोन करना शुरू कर दिया।

युवती ने नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगीं। उन्होंने बताया कि ऑफिस में रहते समय उन्हें वीडियो कॉल आई, जिसे गलती से उठा लिया। कॉल पर वही ड्राइवर था, जो बाथरूम से आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दिया। युवती ने इस घटना को बेहद ट्रॉमेटिक बताया और कहा कि वह इस अनुभव को भूल नहीं पा रहीं।

Rapido ने आरोपी ड्राइवर की आईडी सस्पेंड की

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने कहा कि राइडिंग प्लेटफॉर्म्स को ड्राइवर वेरिफिकेशन और यात्रियों की प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

कुछ लोगों ने रात में अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए मजबूत सुरक्षा फीचर्स की मांग भी की। बाद में युवती ने बताया कि Rapido ने आरोपी ड्राइवर की आईडी सस्पेंड करने की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने इस कार्रवाई पर पूरी तरह भरोसा न होने की बात भी कही। यह मामला अब ऑनलाइन ट्रैवल सुरक्षा पर नई बहस छेड़ रहा है।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी