वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चेन्नई में कोरियन महिला के बेटे ने लिया देसी ‘चंपी’ का मजा, प्यारी प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल

Indian Head Massage : चेन्नई में रह रही कोरियन महिला जंग ए ने अपने बेटे का भारतीय स्टाइल हेड मसाज करवाते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें बच्चे की प्यारी और सुकून भरी प्रतिक्रिया ने लोगों का दिल जीता।

हितेश तिवारी

Korean Kid Enjoy Indian Head Massage : भारत में रह रही कोरियन महिला Jung Ae ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका छोटा बेटा भारतीय स्टाइल हेड मसाज यानी ‘चंपी’ का आनंद लेते नजर आ रहा है।

जंग ए इस समय चेन्नई में रहती हैं और अक्सर भारतीय संस्कृति से जुड़े अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अपने बेटे का एक ऐसा अनुभव दिखाया, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया।

कोरियाई बच्चे ने कराई भारतीय मसाज

वायरल वीडियो में बच्चा एक पारंपरिक नाई की कुर्सी पर आराम से बैठा है। नाई सबसे पहले उसके बालों में अच्छी मात्रा में तेल लगाता है। इसके बाद वह तेज और लयबद्ध तरीके से सिर की मालिश शुरू करता है।

कभी हथेलियों से हल्की थपकी, तो कभी उंगलियों से जड़ों तक मसाज- यह वही पारंपरिक भारतीय तकनीक है, जिसे आम बोलचाल में ‘चंपी’ कहा जाता है। मालिश के दौरान बच्चे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान बनी रहती है। कुछ ही देर में उसकी आंखें सुकून से बंद होने लगती हैं और वह पूरी तरह रिलैक्स दिखता है।

बच्चे की खुशी देखकर खुश हुए लोग

सोशल मीडिया पर लोगों को बच्चे की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा पसंद आई। कई यूजर्स ने लिखा कि बच्चे की खुशी देखकर उनका दिन बन गया। कुछ ने मजाक में कहा कि वह तो हफ्ते भर काम करने के बाद भी इतनी राहत महसूस नहीं कर पाते।

भारतीय हेड मसाज की परंपरा लंबे समय से देश के नाई की दुकानों का हिस्सा रही है, जिसे तनाव कम करने और रक्त संचार बेहतर करने में मददगार माना जाता है। यह वीडियो दिखाता है कि सांस्कृतिक अनुभव किस तरह खुशी और अपनापन दे सकते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन