ईडन गार्डन में आतिशबाजी सोर्स- (@cmowbgov)
वायरल

मां दुर्गा के स्वागत में जगा रहा कोलकाता! ईडन गार्डन में शनिवार रात जमकर आतिशबाजी, VIDEO वायरल हुआ

Kolkata Eden Garden Navratri Starts: कोलकाता के ईडन गार्डन में शारदीय नवरात्री के आगमन पर शनिवार की रात जमकर आतिशबाजी हुई। मुख्यमंत्री ने महालया कार्यक्रम पर पहुंचे थे।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • कोलकाता में माता दुर्गा के आगमन पर भव्य कार्यक्रम

  • महालया कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई

  • कोलकाता के ईडन गार्डन में दिखा रात का भव्य नजारा

  • कार्यक्रम में 3,000 ढाकियों की थाप सुनाई दी

Kolkata Navratri: देशभर में शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन में 10 अक्टूबर, 2026 की रात भव्य नजारा देखने को मिला। महालया कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। महालया को बंगाल में दुर्गा पूजा के त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस बड़े कार्यक्रम को एक सांस्कृतिक आयोजन के तौर पर प्लान किया है, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे और बंगाल की पारंपरिक पूजा परंपराओं को आधुनिकता के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दुर्गा पूजा के जश्न की शुरुआत करने के लिए महालया के मौके पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भव्य कार्यक्रम में पहुंचे।

इस कार्यक्रम में एक जबरदस्त ड्रोन शो, 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और लाइट शो, और पारंपरिक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।

महालया के दौरान बंगाल की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 3,000 ढाकियों की थाप, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ड्रोन शो ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

समृद्ध संस्कृति और परंपरा का दिखा संगम

यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के आगमन की घोषणा करने और बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को एक बड़े मंच पर प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया गया। ढाकियों की भारी भागीदारी इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में से एक थी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सुबह से ही लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। इस बार सभी घाटों पर 'महिषासुरमर्दिनी' का आयोजन किया गया। इंतजाम इतने अच्छे थे कि कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस और कॉरपोरेशन ने बहुत अच्छा काम किया। हर साल 'तर्पण' के दौरान कोई न कोई घटना हो ही जाती थी, लेकिन इस बार एक भी घटना नहीं हुई।

व्यवस्था से खुश नजर आए सीएम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि घाटों की सफाई से लेकर कोस्टल पुलिस द्वारा लॉन्च और नावों की तैनाती और लाखों लोगों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाने तक, सब कुछ सुबह से ही सुचारू रूप से चल रहा है. लोगों ने हम पर जो उम्मीदें और भरोसा जताया है, उन्हें पूरा करना हमारा कर्तव्य है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाना चाहिए और उन्हें बनाए रखना चाहिए।

खुशी-खुशी उत्सव मना रहे हैं लोग

पश्चिम बंगाल सरकार के सलाहकार मिथुन चक्रवर्ती ने त्योहार के आगमन पर कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि आज का बंगाल एक आजाद बंगाल है। हर कोई खुशी-खुशी यहां उत्सव देखने आ रहा है. यहां लोगों की इतनी बड़ी मौजूदगी इस बात का पक्का सबूत है कि सचमुच एक भय-मुक्त बंगाल आ गया है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन