WATCH: बेल्ट और बैट से पिटाई...हॉस्टल में मासूमों पर अत्याचार, VIDEO देख खौल उठेगा खून 
वायरल

WATCH: बेल्ट और बैट से पिटाई...हॉस्टल में मासूमों पर अत्याचार, VIDEO देख खौल उठेगा खून

Kolhapur Hostel Viral Video: कोल्हापुर के तलसांडे स्थित शामराव पाटील कॉलेज के हॉस्टल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बेल्‍ट, बैट और लात-घूंसों से मासूम बच्‍चों को कुछ बड़े छात्र पीटते नजर आ रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Kolhapur Viral Video: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के तलसांडे स्थित एक हॉस्‍टल से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बच्चों को हॉस्टल के कुछ सीनियर छात्रों द्वारा बेरहमी से पीटते हुए दिखाया गया है। इन मासूम बच्चों पर सीनियर छात्रों द्वारा बेल्ट, बैट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इलाके में काफी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद वडगांव पुलिस स्टेशन में इस घटना का मामला दर्ज किया गया है।

यह वीडियो कोल्हापुर के हटकनंगले तालुका के तलसांडे स्थित शामराव पाटील कॉलेज के हॉस्टल का है, जहां कुछ बड़े छात्र मासूम बच्चों को बेल्ट, बैट और लात-घूंसों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक बच्चा बेल्ट से लगी चोट के बाद चीखता हुआ दिख रहा है।

देखें वीडियो

अभिभावकों से अपील

इस बेरहमी से पिटाई के वीडियो के जरिए अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे तुरंत हॉस्टल पहुंचकर अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और इस गंभीर मामले में स्कूल प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करें, ताकि भविष्य में इस तरह की अमानवीय घटनाएं न हों।

दोषियों को हिरासत में लेने की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद वडगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिले के सामाजिक कार्यकर्ता इस घटना को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और वे पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने दोषियों को तुरंत हिरासत में लेने की मांग की है।

शिक्षा उपनिदेशक को भी सौंपा ज्ञापन

कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा उपनिदेशक को भी एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इस गंभीर घटना की तत्काल जांच करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z