विधायक संजय पाठक (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

MP में बीजेपी विधायक ने फहराया उल्टा तिरंगा! हरा ऊपर केसरिया नीचे, वायरल हुए तो दी सफाई: VIDEO

Katni News: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ किले पर स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराए जाने के मामले में विधायक संजय पाठक ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने इस घटना को गंभीर साजिश बताया है।

सौरभ शर्मा

MP News: कटनी जिले के विजयराघवगढ़ किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विवाद खड़ा हो गया। यहां बीजेपी विधायक संजय पाठक के हाथों उल्टा तिरंगा फहराया गया और यह घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई। इस बीच विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि झंडा गलत तरीके से बांधा गया था और नजर पड़ते ही उसे तुरंत ठीक कर सही तरीके से पुनः फिर से फहराया गया।

विधायक संजय पाठक ने मामले को हल्के में नहीं लिया बल्कि इसे एक गंभीर साजिश बताया। उन्होंने कटनी कलेक्टर को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन हुआ है, जिससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

उल्टा तिरंगा फहराने पर उठे सवाल

15 अगस्त 2025 को आयोजित इस समारोह में जब झंडा फहराया गया तो वह उल्टा दिखाई दे रहा। मौजूद लोगों ने तुरंत यह दृश्य कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। विपक्षी दलों ने इस घटना पर सवाल उठाए तो वहीं जनता भी इससे नाराज नजर आई। हालांकि, संजय पाठक ने स्पष्ट किया कि झंडा गोल लपेटकर बांधा गया था और जैसे ही उन्होंने ध्वजारोहण किया, तब उल्टा झंडा दिखा। तुरंत झंडे को उतारकर सही दिशा में फहराया गया।

विधायक बोले- साजिश के तहत बांधा गया झंडा

विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक ने अपने पत्र में कहा कि जिस कर्मचारी को झंडा बांधने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसने जानबूझकर गलत तरीके से झंडा बांधा। विधायक ने इसे गंभीर साजिश करार दिया और जिम्मेदार कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायक पाठक का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। यह केवल उनकी छवि पर धब्बा नहीं बल्कि पूरे जिले और राज्य की गरिमा को आहत करने वाला मामला है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीर जांच कराने पर जोर दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें