वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कर्नाटक के भद्रा बैकवॉटर्स में तेंदुआ और ब्लैक पैंथर साथ दिखे, दुर्लभ वीडियो वायरल

Wildlife Viral Video : कर्नाटक के भद्रा बैकवॉटर्स में तेंदुआ और ब्लैक पैंथर को साथ पानी पीते हुए कैद किया गया, वीडियो ने 10.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए।

हितेश तिवारी

Leopard, Black Panther Rare Sighting : कर्नाटक के जंगलों से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक दृश्य सामने आया है। Bhadra Backwaters के पास एक वन्यजीव फोटोग्राफर ने ऐसा पल कैमरे में कैद किया, जिसने प्रकृति प्रेमियों को उत्साहित कर दिया।

वीडियो में एक तेंदुआ और एक ब्लैक पैंथर शांत जलाशय के किनारे साथ-साथ पानी पीते दिखाई देते हैं। यह दृश्य न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि जंगल की अनिश्चित और रहस्यमयी दुनिया की झलक भी दिखाता है।

साथ नजर आए तेंदुआ और ब्लैक पैंथर

इस वीडियो को Sohan Singh ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने इसे प्रकृति का “जादुई संयोग” बताया और लिखा कि जब सितारे एक सीध में आते हैं, तब ऐसे पल बनते हैं। वीडियो की शुरुआत में तेंदुआ पानी के किनारे झुककर सावधानी से पानी पीता दिखता है।

कुछ ही देर में ब्लैक पैंथर वहां पहुंचता है। हैरानी की बात यह है कि दोनों के बीच कोई आक्रामकता नहीं दिखती। ब्लैक पैंथर तेंदुए के करीब बैठ जाता है और दोनों बड़े शिकारी शांत भाव से एक साथ पानी पीते हैं। यह संतुलन और सहअस्तित्व का असाधारण दृश्य है।

लोगों ने वीडियो की जमकर तारीफ की

वीडियो को अब तक 10.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है। Nat Geo Your Shot के आधिकारिक अकाउंट ने भी इस दृश्य को “सांसें थाम देने वाला” बताया। कई दर्शकों ने इसे शानदार, शक्तिशाली और भावनात्मक पल कहा।

वन्यजीव प्रेमियों का मानना है कि ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं और इन्हें कैद करने के लिए अपार धैर्य और समर्पण की जरूरत होती है। यह वीडियो प्रकृति के उन अनमोल पलों की याद दिलाता है, जो बिना किसी पूर्व संकेत के अचानक सामने आ जाते हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह