वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिना वर्दी, बिना हेलमेट और धमकियां… कानपुर का वीडियो देख भड़के लोग

UP Police Controversy : कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिसमें बिना वर्दी और हेलमेट बुलेट चला रहा शख्स खुद को पुलिस बताकर युवक को धमका रहा है। वीडियो देख यूजर्स ने कार्रवाई की मांग की।

हितेश तिवारी

Police Misconduct Video : पुलिस की जिम्मेदारी समाज के किसी भी आम नागरिक से कहीं ज्यादा होती है। कानून का पालन करवाने वाला अगर खुद ही नियम तोड़ने लगे, तो सवाल उठना लाज़मी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी बिना वर्दी और बिना हेलमेट बुलेट बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है।

यही नहीं, जब एक युवक उसकी वीडियो बनाता है, तो वह भड़क जाता है और धमकाने लगता है। यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम यूजर अंकित शुक्ला ने शेयर किया है, जिसमें हैशटैग के जरिए लोकेशन कानपुर बताई गई है।

कथित पुलिसवाले ने दी मारने की धमकी

वीडियो के मुताबिक, कानपुर के महाराजपुर इलाके में युवक ने देखा कि बुलेट बाइक चला रहा शख्स न तो हेलमेट पहने हुए है और न ही पुलिस की वर्दी में है। इसके बावजूद बाइक के पीछे “Police” लिखा हुआ नजर आता है। जैसे ही युवक उसे टोकता है, कथित पुलिसवाला आपा खो बैठता है।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वह पहले गाली-गलौज करता है और फिर युवक को खुलेआम धमकाने लगता है। वह चुनौती देता है कि “पकड़ के दिखाओ” और गांधी ग्राम के सामने बाइक रोककर कहता है-“आओ, यहीं मारेंगे अभी।” जब युवक उससे पूछता है कि वह पुलिस में है या नहीं, तो वह बात टालता नजर आता है और बाइक मोड़कर निकलने की कोशिश करता है।

लोगों ने कार्रवाई की मांग की

इस पूरे घटनाक्रम में एक और चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक पर न तो साफ नंबर प्लेट दिखती है और न ही हेलमेट। वीडियो पोस्ट करते हुए अंकित शुक्ला ने लिखा कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने हॉर्न देकर ओवरटेक किया। इसके बाद उन्हें गालियां और धमकियां सुननी पड़ीं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर यह शख्स सच में पुलिसवाला है, तो वह नियमों की खुलेआम धज्जियां कैसे उड़ा सकता है। कुछ लोगों ने बाइक सीज करने और कार्रवाई की मांग तक कर दी। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि “नियम-कानून सिर्फ आम आदमी के लिए ही रह गए हैं क्या?”

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?