यूपी की नामी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में कुर्सी-लातों की जंग, छात्रों की हिंसा का वीडियो वायरल

IIMT University Fight : यूपी की एक नामी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो देख शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
A violent clash between students inside a UP university canteen has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Students Violence Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की एक नामी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में छात्रों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूपी की IIMT यूनिवर्सिटी का है।

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हड़कंप मच गया और लोग यह सवाल पूछने लगे कि आखिर पढ़ाई के मंदिर कहे जाने वाले संस्थानों में ऐसी हिंसा कैसे हो सकती है। वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान हैं तो कई बेहद नाराज भी नजर आ रहे हैं।ॉ

यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी की कैंटीन में पहले सब कुछ सामान्य होता है। छात्र कुर्सियों पर बैठे हैं, खाना-पीना चल रहा है और माहौल सामान्य दिखता है। लेकिन अचानक एक गुट दूसरे गुट पर हमला कर देता है। इसके बाद कैंटीन में अफरा-तफरी मच जाती है।

छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हैं और देखते ही देखते कुर्सियां हथियार बन जाती हैं। कुछ लोग कुर्सियां उठाकर सामने वाले पर वार करते नजर आते हैं। चारों तरफ चीख-पुकार मच जाती है और कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखते हैं। फूड काउंटर तक तोड़फोड़ की चपेट में आ जाता है और पूरा कैंटीन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कम और गुंडागर्दी ज्यादा

यह वीडियो X (ट्विटर) पर @AnathNagrik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ लिखा गया कि “डिग्री के साथ-साथ परवरिश को भी दाखिले का पैमाना बनाना चाहिए।” वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल बताया, तो कई ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से पूरे कैंपस की छवि खराब होती है।

एक यूजर ने लिखा, “यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कम और गुंडागर्दी ज्यादा दिखती है।” वहीं दूसरे ने कहा, “हर कॉलेज का यही हाल होता जा रहा है।” कुल मिलाकर यह वीडियो कैंपस में बढ़ती हिंसा और अनुशासन की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com