वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

बिना वकील कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग...तो वायरल हो गए जज, 2 करोड़ लोगों ने देखा VIDEO

High Court Judge Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें हाई कोर्ट के जज जस्टिस विवेक अग्रवाल बिना वकील के कोर्ट पहुँचे एक बुजुर्ग को मुफ्त में वकील मुहैया कराते नज़र आ रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Judge Viral Video: एक तरफ कुछ घटनाओं पर चर्चा करते हुए हम कहते हैं कि 'दुनिया में अब इंसानियत नहीं रही', वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो यह तस्दीक करती हैं कि दुनिया में इंसानियत आज भी ज़िंदा है। यह दोनों ही स्थितियां एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह हैं। यहां इस बात का संदर्भ एक ऐसी ख़बर से है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

जी हां! यह दुनिया और समाज इंसानियत पर ही टिका है। इंसानियत ही है जिसकी वजह से हम बिना किसी रिश्ते के भी दूसरों से जुड़े रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंसानियत की सच्ची झलक दिखाई दे रही है।

क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी?

वीडियो में हाई कोर्ट के जज जस्टिस विवेक अग्रवाल बिना वकील के कोर्ट पहुँचे एक बुजुर्ग को मुफ़्त में वकील मुहैया कराते नज़र आ रहे हैं। बुजुर्ग की मजबूरी को समझते हुए उन्होंने कोर्ट रूम में बैठे एक अनुभवी वकील को उनका केस सौंप दिया और उनसे कोर्ट को अपना पक्ष बताने को कहा। उन्होंने बुजुर्ग से किसी भी तरह की फ़ीस न लेने का भी आदेश दिया।

जज की बुजुर्ग के प्रति दयालुता और मानवता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। @naresh.bairwa343 नाम के एक यूज़र द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि कोर्ट रूम के अंदर जजों की एक बेंच बैठी है। अन्य वकील भी मौजूद हैं। तभी एक बुजुर्ग आते हैं। जज उस बुजुर्ग व्यक्ति से, जो अपने हाव-भाव से डरा हुआ और लाचार लग रहा था, वकील के बारे में पूछते हैं।

बुजुर्ग जवाब देता है कि उसके साथ कोई वकील नहीं है। वह थाने से सीधा कोर्ट आया है। ऐसे में, कुछ पूछताछ के बाद, जज एक वकील से उसका केस लड़ने के लिए कहते हैं। जज बुजुर्ग व्यक्ति से पूछते हैं कि क्या वह खुद वकील रखेगा या हाई कोर्ट उसे वकील दे, जिस पर बुजुर्ग व्यक्ति कहता है कि कोर्ट को ही उसे वकील दे देना चाहिए। ऐसे में जज उसके केस की ज़िम्मेदारी एक वकील को सौंप देते हैं और उसे फीस न लेने की हिदायत देते हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो खूब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट होने के बाद से इसे लगभग दो करोड़ लोग देख चुके हैं। वीडियो को 11 लाख 42 हजार से ज़्यादा यूज़र्स ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने जज की खूब तारीफ़ की है। उन्होंने जज की दयालुता के लिए उन्हें सलाम किया है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!