वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल

Maruti 800 Modified Lamborghini : झारखंड के चांडिल में एक युवक ने साधारण मारुति 800 को मॉडिफाई कर लैम्बोर्गिनी जैसा लुक दे दिया। ‘लैम्बो 800’ नाम से वायरल यह कार सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

हितेश तिवारी

Jharkhand Modified Lamborghini Video : जुगाड़ टेक्नोलॉजी कभी-कभी ऐसा कमाल कर देती है कि लोग असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने में बिल्कुल लैम्बोर्गिनी जैसी लगती है, लेकिन असल में वह पुरानी मारुति 800 है।

दावा किया जा रहा है कि झारखंड के चांडिल इलाके में एक युवक ने अपनी साधारण कार को मॉडिफाई कर सुपरकार जैसा लुक दे दिया। इंटरनेट पर लोग इसे ‘लैम्बो 800’ कहकर बुला रहे हैं।

मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी

वायरल वीडियो के मुताबिक, यह कार झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित चांडिल में तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि आरिफ नाम के युवक ने अपने हुनर और मेहनत से मारुति 800 को सुपरकार लुक दिया।

कार की बॉडी, पेंट, हेडलाइट्स और डिजाइन को इस तरह बदला गया है कि वह लैम्बोर्गिनी जैसी नजर आती है। सड़क पर चलते हुए यह कार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और कई लोग इसे असली समझ बैठते हैं।

लोगों ने क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की

सोशल मीडिया पर इस कार को लेकर मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “99 प्रतिशत ये टेस्ला का मिस्ड कॉल है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “भाई कार तो मस्त है, लेकिन एलॉय बेहतर हो सकते थे।”

वहीं कई स्थानीय यूजर्स इसे झारखंड की शान और स्थानीय प्रतिभा का उदाहरण बता रहे हैं। यह वायरल वीडियो दिखाता है कि जुनून और क्रिएटिविटी से साधारण चीजों को भी खास बनाया जा सकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी