वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग

Modified Ford GPW Jeep : जयपुर की सड़कों पर मॉडिफाइड फॉर्ड जीप चलाते एक शख्स का वीडियो वायरल हो गया है। लोग इसे पहले सफेद थार समझ बैठे, लेकिन बाद में पता चला कि यह पुरानी फॉर्ड जीप है।

हितेश तिवारी

Modified Ford GPW Viral Video : जयपुर से सामने आया यह वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक शख्स पूरी तरह सफेद कपड़ों में नजर आता है, जो मॉडिफाइड फॉर्ड जीप चला रहा है।

पहली नजर में कई लोगों ने इसे सफेद थार समझ लिया, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह असल में पुरानी फॉर्ड जीप का बदला हुआ मॉडल है। गाड़ी का लुक क्लासिक होने के साथ-साथ रॉयल अंदाज भी दिखा रहा है।

सफेद जीप अलग ही रौब दिखाती वीडियो

वीडियो किसी व्यस्त सड़क का है, जहां कार, बाइक और ऑटो के बीच यह सफेद जीप अलग ही रौब दिखाती नजर आती है। पीछे लाल रेलिंग वाला पुल और इमारतें साफ इशारा करती हैं कि यह नजारा जयपुर का है।

ड्राइवर ने सफेद कुर्ता जैसा आउटफिट, हल्की टोपी और सनग्लास पहन रखे हैं और पूरे इत्मीनान से गाड़ी चला रहा है। जीप के खुले पिछले हिस्से में दो बड़े डॉग्स खड़े दिखाई देते हैं, जिनमें से एक साफ तौर पर जर्मन शेफर्ड है। दोनों कुत्ते बेहद आराम से खड़े हैं, जैसे यह उनके लिए आम सवारी हो।

लोगों ने ट्रैफिक नियमों पर उठाए सवाल

यह वीडियो 22 फरवरी को शेयर किया गया था और अब तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि वे इस शख्स को जानते हैं और कुछ ने दावा किया कि वे आदर्श नगर इलाके में रहते हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने जयपुर ट्रैफिक नियमों और सेफ्टी को लेकर सवाल उठाए। कमेंट्स में सीट बेल्ट और गाड़ी की मॉडिफिकेशन को लेकर भी चर्चा दिखी। लोगों का कहना है कि स्टाइल और शौक अपनी जगह हैं, लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू