वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुबई में इटालियन महिला ने क्रिसमस पर डिलीवरी बॉय को दिया तोहफा, वीडियो देख लोगों का दिल पिघला

Christmas Delivery Boy Gift : दुबई में रहने वाली एक इटालियन महिला ने क्रिसमस के मौके पर डिलीवरी बॉय को नकद पैसे, चॉकलेट और पानी देकर इंसानियत की मिसाल पेश की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

Christmas kindness : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुबई में रहने वाली एक इटालियन महिला ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। क्रिसमस के मौके पर इस महिला ने अपने घर आए एक डिलीवरी बॉय को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर आया।

यह वीडियो न तो किसी दिखावे के लिए बनाया गया है और न ही इसमें कोई ड्रामा है, बल्कि इसमें सिर्फ सच्ची भावना और सम्मान नजर आता है। वीडियो में महिला अपने घर का दरवाजा खोलती है और मुस्कुराते हुए डिलीवरी वर्कर का हालचाल पूछती है।

क्रिसमस के मौके पर डिलीवरी बॉय को तोहफा

बातों-बातों में महिला डिलीवरी बॉय से पूछती है कि क्या वह क्रिसमस मनाता है। जब वह मना करता है, तो महिला कहती है कि वह फिर भी उसे गिफ्ट देना चाहती है। इसके बाद वह उसे 500 दिरहम नकद देती है। अचानक मिले इस तोहफे से डिलीवरी बॉय हैरान रह जाता है और बार-बार धन्यवाद कहता है।

महिला यहीं नहीं रुकती, बल्कि उससे पूछती है कि क्या उसे चॉकलेट पसंद है या पानी चाहिए। फिर वह अंदर जाकर चॉकलेट और पानी की बोतल लेकर आती है और प्यार से उसे सौंप देती है। यह पूरा पल बेहद सादा लेकिन दिल छू लेने वाला है।

यूजर्स ने महिला की जमकर तारीफ की

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर इटालियन महिला Fabrizia Franceschetti ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की दरियादिली और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोग कह रहे हैं कि असली इंसानियत पैसे से नहीं, बल्कि सम्मान और अपनापन दिखाने से नजर आती है। कई यूजर्स ने लिखा कि डिलीवरी बॉय इस पल को जिंदगी भर नहीं भूलेगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने याद दिलाया कि त्योहार सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों की खुशी के लिए भी होते हैं।

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO